Heat Stroke Prevention: देशभर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. आज से नौतपा की शुरुआत भी होने वाली है. नौतपा यानी इस महीने के सबसे 9 गर्म दिन. उधर मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका है कि इस साल हीटवेव पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस तेज गर्मी में खुद को बीमार होने से कैसे बचाया जाए.
इन्हीं सवालों पर अपोलो हॉस्पिटल से जुड़े इंफेक्शियस डिजीज एक्सपर्ट डॉ. जतिन आहूजा ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्मी में सिर्फ धूप ही नहीं बल्कि AC, फ्रिज का गलत इस्तेमाल और पानी पीने की आदतें भी लोगों को बीमार बना सकती हैं.
गर्मी में क्यों बढ़ जाती हैं बीमारियां?
डॉक्टर के मुताबिक गर्मियों के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं, डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग और हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ते हैं. अगर खाना सही तरीके से स्टोर न किया जाए या बाहर का दूषित खाना खाया जाए तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. वहीं शरीर में पानी की कमी कई गंभीर परेशानियों की वजह बन सकती है.
फ्रिज में रखा खाना कब बन सकता है नुकसानदायक?
आज लगभग हर घर में फ्रिज मौजूद है, लेकिन कई लोग इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. डॉक्टर का कहना है कि गर्मियों में फ्रिज भी लगातार बढ़ते तापमान का दबाव झेलता है. अगर बार-बार फ्रिज खोला जाए या लंबे समय तक खाना रखा जाए, तो उसका तापमान सही नहीं रह पाता. इससे खाना खराब होने लगता है.
किन चीजों में ज्यादा खतरा?
- दूध और डेयरी प्रोडक्ट
- बाहर से मंगाया गया खाना
- लंबे समय तक रखा हुआ पका भोजन
- कटे हुए फल और सब्जियां
डॉक्टर के अनुसार गर्मियों में पका हुआ खाना 12 से 24 घंटे के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए.
खराब खाना खाने से क्या हो सकता है?
लंबे समय तक रखा हुआ खाना खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे:
- पेट खराब होना
- उल्टी-दस्त
- बदहजमी
- गैस और एसिडिटी
- बैक्टीरियल इंफेक्शन
अगर खाना बाहर से मंगाया गया हो और उसे लंबे समय तक स्टोर किया जाए, तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है.
धूप से सीधे AC में जाना क्यों खतरनाक?
बहुत से लोग तेज धूप से आते ही तुरंत AC चला लेते हैं और ठंडा पानी पी लेते हैं। डॉक्टर के मुताबिक ऐसा करना शरीर पर अचानक दबाव डालता है.
हमारा शरीर तापमान के हिसाब से खुद को धीरे-धीरे एडजस्ट करता है. लेकिन जब कोई व्यक्ति 45 डिग्री तापमान से सीधे 18-20 डिग्री AC में जाता है, तो शरीर को झटका लगता है.
इससे क्या समस्याएं हो सकती हैं?
- सर्दी-जुकाम
- एलर्जी
- साइनस
- छाती में भारीपन
- अस्थमा जैसी दिक्कत
- निमोनिया का खतरा
AC इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
डॉक्टर ने सलाह दी कि
- बाहर से आने के बाद तुरंत AC में न बैठें
- पहले पंखे के नीचे कुछ मिनट आराम करें
- बहुत ठंडा पानी तुरंत न पिएं
- सामान्य तापमान वाला पानी लें
- AC का तापमान बहुत कम न रखें
गर्मियों में कौन सा पानी सबसे बेहतर?
आज ज्यादातर लोग RO का पानी पीते हैं, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि जरूरत से ज्यादा प्रोसेस किया गया पानी शरीर की मिनरल वैल्यू कम कर सकता है.
डॉक्टर ने क्या सलाह दी?
- मटके का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है
- उबालकर ठंडा किया गया पानी अच्छा माना जाता है
- जरूरत हो तो मिनरल वाटर का इस्तेमाल करें
- बहुत ज्यादा बर्फ वाला पानी पीने से बचें
क्या ज्यादा ठंडा पानी नुकसान करता है?
अगर शरीर बहुत गर्म हो और अचानक बर्फ वाला पानी पिया जाए, तो इससे शरीर पर असर पड़ सकता है.
- इसके कारण हो सकती हैं:
- खांसी
- गले में दिक्कत
- छाती में जकड़न
- साइनस
- सांस से जुड़ी परेशानी
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना क्यों जरूरी?
डॉक्टर के अनुसार एक व्यक्ति को गर्मियों में रोजाना करीब ढाई से तीन लीटर तक फ्लूइड लेना चाहिए.
क्या-क्या शामिल कर सकते हैं?
- पानी
- नारियल पानी
- छाछ
- लस्सी
- नींबू पानी
- ORS
हीट स्ट्रोक के शुरुआती संकेत क्या हैं?
अगर किसी व्यक्ति को तेज गर्मी के बाद ये लक्षण दिखें, तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए:
- बहुत ज्यादा कमजोरी
- चक्कर आना
- शरीर ढीला पड़ना
- ज्यादा पसीना
- सूखी जीभ
- बार-बार प्यास लगना
- मांसपेशियों में ऐंठन
ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
गर्मियों में ORS कितना जरूरी है?
डॉक्टर ने बताया कि ORS शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी करने में मदद करता है.
अगर घर में ORS न हो तो:
- नींबू पानी
- नमक-चीनी का घोल
- शिकंजी
भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं.
गर्मियों में क्या खाने-पीने से बचना चाहिए?
- इन चीजों का सेवन कम करें:
- ज्यादा चाय-कॉफी
- बाहर का खुला खाना
- ज्यादा ठंडे ड्रिंक्स
- पैकेट वाले जूस
- प्रिजर्वेटिव वाले पेय पदार्थ
डॉक्टर का कहना है कि ताजे फल और घर में बने पेय पदार्थ ज्यादा सुरक्षित होते हैं.
बच्चों और बुजुर्गों को क्यों रखना चाहिए ज्यादा सावधान?
बच्चों और बुजुर्गों का शरीर तापमान को जल्दी कंट्रोल नहीं कर पाता। इसलिए उनमें डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है. इसलिए उन्हें ज्यादा पानी पिलाएं, बहुत ठंडा पानी न दें, धूप में कम निकलने दें, हल्के कपड़े पहनाएं, गर्मी से बचने के आसान उपाय, ढीले और हल्के कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय सिर ढकें, दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, बाहर का खाना कम खाएं, लंबे समय तक भूखे न रहें, शरीर को हाइड्रेट रखें, बहुत ज्यादा ठंडी चीजें एकदम से न लें.गर्मी के इस मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां आपको बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Ayurveda के Kitchen Secrets! Amla, Haldi, Ashwagandha और Shilajit को लेकर डॉक्टर ने बताए बड़े सच
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

