होमHealth Newsदिनभर फोन चेक करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा ये...

दिनभर फोन चेक करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा ये खतरनाक संकेत

Phone Addictions Side Effects: विशेषज्ञों के मुताबिक जरूरत से ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी, नींद और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. अगर आप भी हर कुछ मिनट में फोन चेक करते हैं, तो शरीर के इन संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

Phone Addictions Side Effects: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस के काम से लेकर एंटरटेनमेंट तक, ज्यादातर चीजें अब फोन पर ही होने लगी हैं. लेकिन हर कुछ मिनट में फोन चेक करना आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर डालता है.

अगर किसी व्यक्ति को बिना फोन के बेचैनी होने लगे और मोबाइल इस्तेमाल करने पर ही सुकून महसूस हो, तो यह फोन एडिक्शन का संकेत हो सकता है. धीरे-धीरे यह आदत मानसिक तनाव और एंग्जायटी की वजह बन सकती है.

आंखों पर पड़ता है बुरा असर

ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने से आंखों में जलन, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई लोगों को सिरदर्द की शिकायत भी होने लगती है. खासतौर पर रात में देर तक फोन इस्तेमाल करना आंखों के लिए ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है.

दिमाग को नहीं मिल पाता आराम

सोशल मीडिया नोटिफिकेशन और लगातार स्क्रॉलिंग की वजह से दिमाग हमेशा एक्टिव बना रहता है. इससे ब्रेन को आराम नहीं मिल पाता और नींद खराब होने लगती है। यही कारण है कि कई लोग हर समय थकान महसूस करते हैं.

गर्दन और शरीर में बढ़ सकता है दर्द

घंटों तक सिर झुकाकर मोबाइल देखने से गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक गलत पोस्चर में बैठकर फोन चलाना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ने लगता है

फोन की लत इंसान का मानसिक सुकून छीन सकती है. बार-बार मोबाइल चेक करने की आदत से व्यक्ति खुद के साथ समय बिताना भूल जाता है. इसका असर व्यवहार पर पड़ता है और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है.

कैसे कम करें फोन की लत?

  • जरूरत होने पर ही फोन इस्तेमाल करें
  • सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं
  • स्क्रीन टाइम लिमिट सेट करें
  • नोटिफिकेशन कम रखें
  • दिन में कुछ समय बिना फोन के बिताएं. अगर समय रहते फोन की इस आदत को कंट्रोल नहीं किया गया, तो यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है.

यह भी पढ़ें: Heatwave Alert: 48°C की गर्मी शरीर को कैसे पहुंचाती है नुकसान? जानिए दिमाग, दिल और किडनी पर असर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments