होमHealth Newsरात की गर्मी बन रही Silent Killer! खराब नींद से बढ़ सकता...

रात की गर्मी बन रही Silent Killer! खराब नींद से बढ़ सकता है हार्ट और हीट स्ट्रोक का खतरा

Night time Temperatures: विशेषज्ञों के मुताबिक गर्म रातों में शरीर ठीक से ठंडा नहीं हो पाता, जिससे नींद, हार्ट और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है. नई रिसर्च में दावा किया गया है कि बढ़ती Night Heat दुनियाभर में करोड़ों लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है.

Night time Temperatures: दिन में पड़ने वाली तेज गर्मी से लोग परेशान जरूर होते हैं, लेकिन असली खतरा रात की गर्मी बनती जा रही है. आमतौर पर रात के समय हमारा शरीर ठंडा होता है, हार्ट रेट सामान्य होता है और शरीर को आराम मिलता है. लेकिन जब रात में भी तापमान ज्यादा रहता है, तो शरीर को राहत नहीं मिल पाती। नतीजा पूरी रात बेचैनी, पसीना और खराब नींद की समस्या बनी रहती है.

डॉक्टरों के मुताबिक लगातार गर्म रातें सिर्फ असहज नहीं बल्कि खतरनाक भी हो सकती हैं. मारेंगो एशिया हॉस्पिटल फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन डायरेक्टर डॉ. अरविंद के. मिंज ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में बताया कि जब शरीर को दिन की गर्मी से रिकवर होने का समय नहीं मिलता, तो शरीर पर लगातार दबाव बढ़ने लगता है.

क्या होता है शरीर पर असर?

गर्म रातों में शरीर ठीक से तापमान कंट्रोल नहीं कर पाता. लगातार पसीना आने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है. दिल को पूरी रात ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे शरीर थकने लगता है और नींद खराब होने लगती है. खराब नींद का असर सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहता. इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, दिमाग ठीक से काम नहीं करता और अगले दिन चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है.

रिसर्च में क्या सामने आया?

हाल ही में हुई एक स्टडी में 68 देशों के करीब 47 हजार लोगों की नींद का डेटा देखा गया। इसमें पाया गया कि जब रात का तापमान 86°F यानी करीब 30°C से ज्यादा हुआ, तो लोगों की नींद औसतन 14 मिनट कम हो गई. सुनने में ये समय कम लग सकता है, लेकिन पूरे साल में यह लगभग 44 घंटे की नींद कम होने के बराबर है. रिसर्च में ये भी सामने आया कि गर्म रातों में लोगों की सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है. वे ज्यादा जल्दबाजी में फैसले लेने लगते हैं और मानसिक रूप से थकान महसूस करते हैं.

कितने लोग हैं खतरे में?

2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में करीब 2.4 अरब लोग हर साल कम से कम दो हफ्ते अतिरिक्त गर्म रातों का सामना कर रहे हैं. यानी यह समस्या भविष्य की नहीं बल्कि अभी की है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

डॉ. अरविंद के मुताबिक कुछ लोगों को गर्म रातों में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होती है, जैसेः

  • बुजुर्ग
  • छोटे बच्चे
  • प्रेग्नेंट महिलाएं
  • बाहर काम करने वाले लोग
  • हार्ट, फेफड़ों या किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीज

इन लोगों का शरीर गर्मी को जल्दी कंट्रोल नहीं कर पाता, जिससे हीट स्ट्रेस और दूसरी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
  • कमरे को ठंडा और हवादार रखें
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  • रात में भारी खाना खाने से बचें
  • सोने से पहले ठंडे पानी से नहाएं
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
  • अगर लगातार गर्मी की वजह से चक्कर, कमजोरी, ज्यादा पसीना या सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 मिनट की एक्सरसाइज घटा सकती है मौत का खतरा! रिसर्च में बड़ा दावा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments