Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. ABHA से 100 करोड़ लोग लिंक हो चुके हैं. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. प्रैगाबालिन दवा पर सरकार ने क्यों सख्ती बरती और इसे शेड्यूल एच-1 कैटेगरी में क्यों शामिल किया गया. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. तेजी से बढ़ रहा हीटवेव का खतरा क्या सावधानियां आपको बरतनी चाहिए जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में.
यहां देेखें पूरी VIDEO:
पहले सेगमेंट में जानेंगे आभा के साथ जुड़े 100 करोड़ से अधिक लोग
भारत लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में भारत ने डिजिटल हेल्थ सिस्टम में बड़ी उपलब्धी हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ABDM यानी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन यानी ABDM के तहत आभा से 100 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं. यानी 100 करोड़ हेल्थ रिकॉर्ड्स के अकाउंट को जोड़ लिया गया है. जो हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा बदलाव है.
आभा क्या है?
अगर बात करें कि आखिर ये आभा क्या है तो बता दें कि ये एक डिजिटल हेल्थ आईडी होती है. जिसकी मदद से आप अपने मेडिकल रिकॉर्ड्स को ऑनलाइन दर्ज करके सुरक्षित रख सकते हैं. इतना ही नहीं उसे कही से भी आप एक्सेस कर सकते हैं. इन रिकॉर्ड्स को व्यक्ति अस्पताल में या फिर लैब्स के साथ डिजिटल रूप से आसनी से शेयर कर सकता है.
दूसरे सेगमेंट में जानेंगे प्रैगाबालिन पर सरकार ने क्यों बरती सख्ती
डॉक्टर्स कुछ मरीजों को नसों में दर्द, मिर्गी या फिर अधिक एंग्जायटी से राहत दिलवाने के मामले में एक दवा लेने की सलाह देते हैं. जिसका नाम है प्रेगाबालिन. लेकिन अब केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रावय ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. दरअसल इस दवा का गलत रूप से इस्तेमाल हो रहा था. जिसपर अब सरकार ने सख्ती बरती है. सरकार ने इस दवा को शेड्यूल एच 1 कैटेगरी में डाल दिया है. शेड्यूल एच 1 कैटेगरी में किसी भी दवा को तब डाला जाता है जब उस दवा का गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा हो और वो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरा पैदा कर रहा हो. इस कारण से इसे शेड्यूल एच-1 कैटेगरी में शामिल किया जाता है. अब सरकार की इस दवा पर कड़ी निगरानी रहेगी. जानकारी के मुताबिक इस दवा को युवा नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. इसी बड़ते हुए गलत इस्तेमाल पर सरकार ने रोकथाम लगाई है.
तीसरे सेगमेंट में जानेंगे हीटवेव से बचने के उपाय
देश इस समय चिलचिलाती हुई गर्मी का सामना कर रहा है. भीषण गर्मी ने लोगों को पिघालना शुरू कर दिया है. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता हुआ तापमान शरीर पर बुरा असर डाल रहा है. इस मौसम में कई समस्याएं हो सकती है जैसे हीट एग्जॉशन, डिहाइड्रेशन या फिर हीट स्ट्रोक. हालांकि ऐसा तब होगा जब आप लापरवाही बरतें. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप खुद को इससे कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.
इन लोगों को रखना चाहिए खास ख्याल
ये एक ऐसा मौसम है जिसमें कुछ लोगों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए. उनमें शामिल हैंः
- छोटे बच्चे
- बुजुर्ग
- प्रेग्नेंट महिलाएं
- हार्ट डिजीज या फिर बीपी के मरीज
- बाहर काम करने वाले लोग
- कम पानी पीने वाले व्यक्ति. इन लोगों को खास ख्याल इसलिए रखना चाहिए क्योंकि इन्हें दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा अधिक रहता है.
यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कोहली को हुई थी ये खतरनाक बीमारी!
यहां देेखें पूरी VIDEO:

