Head lice and Anemia: जू की समस्या को कई लोग बिल्कुल नॉर्मल समझते हैं. सिर्फ खुजली की समस्या उन्हें आम लगती है. लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार ये समस्या सिर्फ खुजली तक सीमित नहीं है. बल्कि कई बार ये अंदर से कमजोरी, खास तौर पर खून की कमी जिसे एनीमिया कहा जाता है. उसका भी बड़ा कारण बन सकती हैं. इसकी जानकारी खुद डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी.
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर. सु ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने जू से एनीमिया के खास कनेक्शन की जानकारी दी है. डॉक्टर ने क्या जानकारी दी आज इस लेख में बताने वाले हैं. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि जू क्या होती है.
जूं क्या होती है?
पहले जान लेते हैं कि आखिर जूं क्या होता है. तो ये एक ऐसे छोटे-छोटे कीड़े होते हैं, जो सिर के बालों में या फिर स्कैल्प में रहते हैं. इतना ही नहीं ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी तेजी से फैल जाते हैं. यानी अगर आपके बगल वाले व्यक्ति के बालों में जूं है, तो ये आपके भी बालों में आ सकती है. कैसे? मान लीजिए ऐसे किसी व्यक्ति की कंघी, टोपी या फिर आपने तकिए का इस्तेमाल कर लिया तो आपको जूं हो सकती है. ये आपके बालों में आ सकती हैं. वहीं बालों में रहकर इतका काम है खून चूसना. इसी तरह ये जिंदा भी रहती है. लेकिन इसमें एनीमिया का क्या कनेक्शन है?
जूं कैसे हो सकती है एनीमिया का कारण?
इस जानकारी से ये सवाल मन में आता है कि आखिर जूं के होने से एनीमिया की समस्या कैसे हो सकती है. क्योंकि जो लोग इससे प्रभावित हैं, वो यही कहेंगे कि जूं तो कम मात्रा में ही खून चूसती है. इससे एनीमिया होना संभव नहीं है. इसपर डॉक्टर का भी कहना है कि जूं के खून चूसने की मात्रा उतनी नहीं होती कि एनीमिया हो जाए. फिर कैसे इसका कनेक्शन? तो इसका जवाब है कि जब जूं के कारण हम बार-बार खुजाते हैं, तो स्कैल्प में घाव बन जाते हैं. लंबे समय तक स्थिती ऐसी ही रहेतो शरीर वीक हो जाता है.
उन लोगों के लिए ये चुनौतीपूर्ण हो सकता है जो पहले ही खून संबंधित समस्या से पहरेशान हैं. उनकी इम्युनिटी भी कम हो जाती है. ऐसे में अगर जूं की समस्या ज्यादा समय तक रहती है और ठीक होने में देर लगती है तो एनीमिया का रिस्क बढ़ सकता है. इसपर रिसर्च रिपोर्ट भी सामने आई है. ये रिसर्च रिपोर्ट NIH पर भी पब्लिश हो चुकी है. जिसमें जानकारी मिली कि युवा और महिलाओं में अधिक जूं होने पर खून की कमी हो सकती है. अगर सिर में जूं अधिक हैं या लंबे समय से रह रहे हैं तो आपको इनको दूर करना चाहिए.
क्या दिक्कतें होती हैंं?
आइए जान लेते हैं कि जूं होने से क्या दिक्कतें होती हैं:
- सबसे पहली सिर में लगातार खुजली की समस्या
- खुजली के कारण इरीटेशन, नींद न आने की समस्या
- बार-बार सिर खुजाते हैं, तो स्कैल्प में घाव हो जाते हैं
- बाल कमजोर होते हैं, टूटकर गिरने लगते हैं
- फोकस में कमी आ जाती है.
इन लोगों में अधिक देखी जाती है प्रॉब्लम
- अब जान लेते हैं कि किन लोगों में ये समस्या अधिक देखी जाती हैः
- स्कूल जाने वाले बच्चे
- महिलाएं खासतौर पर ऐसी महिलाएं जिनके लंबे बाल हों
- पोषण की कमी वाले लोग
- एनीमिया या फिर वीकनेस वाले लोगों में ये समस्या अधिक देखी जाती है.
यह भी पढ़ें: World Thyroid Day 2026: 35 के बाद तेजी से बढ़ रहा वजन? कहीं थायरॉइड का संकेत तो नहीं, जानें लक्षण
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

