होमHealth NewsCovid के बाद युवाओं में बढ़ रही कूल्हे की खतरनाक बीमारी! 30-40...

Covid के बाद युवाओं में बढ़ रही कूल्हे की खतरनाक बीमारी! 30-40 की उम्र में तेजी से बढ़े Hip Replacement केस

Hip Replacement Cases: देश में अब 30-40 साल की उम्र के लोगों में कूल्हे से जुड़ी गंभीर बीमारी AVN और Hip Arthritis तेजी से बढ़ रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड के दौरान स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल ने इस खतरे को बढ़ाया.

Hip Replacement Cases: कोरोना महामारी से देश को राहत मिली थी. लेकिन अब एक नई चिंता ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है. देश में कूल्हे से जुड़ी गंभीर बीमारी बढ़ती जा रही है. इसपर बड़ी जानकारी सामने आई है. जानकारी है कि ये समस्या सबसे अधिक 30 से 40 साल की उम्र वाले लोगों में तेजी से देखी जा रही है. बताया गया कि ऐसे लोगों में हिप अर्थराइटिस और एवास्कुलर नेक्रोसिस यानी AVN के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि पहले तक ये बीमारी सिर्फ बुजुर्गों में ही देखी जाती थी. लेकिन अब ये मामले 30-40 साल के लोगों में भी देखी जा रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस AGE ग्रुप में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसा क्यों हो रहा है. AVN क्या होता है. इन सभी की जानकारी आज इस लेख में डिटेल्ड में जानने वाले हैं.

क्या होता है एवास्कुलर नेक्रोसिस डिजीज?

एवास्कुलर नेक्रोसिस एक ऐसी कंडिशन होती है जिसमें कूल्हे की हड्डी में बल्ड सर्कुलेट होने में बाधा पैदा करता है. इसके कारण टिश्यू लॉस होने लगता है. जानकारी के लिए बता दें कि ये एक बेहद दर्दनाक कंडिशन होती है. जो अब खासतौर पर युवाओं और मीडियम आयु वर्ग के अडल्ट्स में देखी जा रही है. इसका कारण क्या है और कैसे इसके बारे में जानकारी मिली?

कोविड के समय फैली ये बीमारी

दरअसल रविवार को नई दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का नाम था दिल्ली HI 360 सम्मेलन. इसमें कई एक्सपर्ट्स मौजूद हुए. जिसमें उन्होंने बताया कि कोविड के बाद वाले दौर में कूल्हे के जोड़ों को नुकसान तेजी से बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स ने बताया कि देशभर में टोटल हिप रिप्लेसमेंट यानी THR सर्जरी की मांग में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. इस कार्यक्रम को दिल्ली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन के सहयोग से इसका आयोजन किया. एक्सपर्ट्स का अब कहना है कि जहां पहले ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों में ही देखी जाती थी. लेकिन अब 30 से 40 साल की उम्र वालों में ये समस्या तेजी से देखी जा रही है.

क्यों बढ़ गई युवाओं में ये समस्या?

समस्या अचानक युवाओं में कैसे बढ़ गई? इसपर डॉक्टर्स का कहना है कि जब कोविड महामारी आी थी तो उस दौरान स्टेरॉयड ने लोगों के जीवन रक्षक की भूमिका निभाई है. लेकिन कुछ लोगों में इसका इस्तेमा जरूरत से अधिक या फिर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल हुआ. जिसके कारण उन्हें ऑस्टियोनेक्रोसिस और कूल्हे के जोड़ में होने वाले बदलाव में वृद्धि देखी गई. दिल्ली में मैक्स अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टकर एल तोमर ने ये जानकारी दी कि युवाओं में कूल्हे की सर्जरी में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

पहले से बेहतर हुआ इलाज

सम्मेलन में डॉक्टर ने बताया कि हिप रिप्लेसमेंट का ऑपरेशन अब पहले से काफी बेहतर और सेफ हो चुका है. क्योंकि अब रोबोटिक तकनीक, बेहतर इम्प्लांट और नई सर्जरी तरीकों की वजह से मरीज जल्दी ठीक होकर अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट आते हैं. मैक्स अस्पताल पटपड़गंज के डॉ. गौरव गोविल ने कहा कि यह ऑपरेशन आधुनिक चिकित्सा में सबसे सफल ऑपरेशनों में से एक है.

यह भी पढ़ें: World Thyroid Day 2026: 35 के बाद तेजी से बढ़ रहा वजन? कहीं थायरॉइड का संकेत तो नहीं, जानें लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments