होमHealth Newsपेट में तितलियां उड़ने जैसा क्यों लगता है? जानिए Brain और Gut...

पेट में तितलियां उड़ने जैसा क्यों लगता है? जानिए Brain और Gut Connection का साइंस

Brain and Gut Connection: एग्जाम या इंटरव्यू से पहले पेट में तितलियां उड़ने जैसा महसूस होना बेहद आम है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका सीधा संबंध Brain और Gut Connection यानी दिमाग और पेट के बीच मौजूद नर्वस सिस्टम से होता है.

Brain and Gut Connection: बच्चे हो या फिर बड़े सभी को कुछ भी काम पहली बार करने से पहले नर्वसनेस होती है. इसे आपके लिए थोड़ा आसान कर देते हैं. फर्ज कीजिए आप स्कूल में है टीचर ने कहा टेस्ट है. क्योंकि आपको पता नहीं था कि टेस्ट होने वाला है. ये आपके लिए एकदम सरप्राइज हुआ. अब जब टेस्ट कॉपी हाथ में आने से पहले का जो इंतजार होता है उस समय पेट में अचानक तितली उड़ने जैसा महसूस होता है.

और ये कंडिशन सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े भी महसूस करते हैं जब वो कोई इंटरव्यू देने जाते हैं. इंटरव्यू के दौरान जब अपनी बारी का हम इंतजार कर रहे हो तो पेट में इस तरह का महसूस होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? इस तरह का एक्सपीरिएंस हर किसी ने कभी न कभी किया होगा. अब ये काफी कॉमन है. लेकिन कई लोगों को ये नहीं मालूम होता कि आखिर ऐसा क्यों होता है. इस तरह की घबरहाट क्यों होती है.

दिमाग का पेट से क्या कनेक्शन है?

ये समझने के लिए कि आखिर ऐसा क्यों होता है उसके लिए हमें जानना होगा कि आखिर हमारे पेट का दीमाग से क्या कनेक्शन है. जिसके कारण ऐसी नर्वसनेस या फिर घबराहट हमें पेट में महसूस होती है. इसका कारण है एन्टेरिक नर्वस सिस्टम. जानकारी के लिए बता दें कि हमारे पेट और हमारे माइंड के बीच में न्यूरॉन्स का एक बड़ा सा जाल होता है. इस कारण से हमारे पेट को दूसरा दिमाग कहा जाता है. इन दोनों को आपस में कनेक्ट करती है वेगस नर्व. जब ये दोनों कनेक्ट होते हैं तो हमारे दिमाग जब कुछ सोचता है, तो हमारे पेट पर इसका असर पड़चा है. इसलिए तितली उड़ना जैसा महसूस होने लगता है.

Ai Generated Image Source ChatGpt

एग्जाम या फिर इंटरव्यू के दौरान क्यों होता ऐसा?

आपने खासतौर पर ऐसी सिचुएशन का फेस एग्जाम या फिर इंटरव्यू के दौरान तो किया ही होगा. इसका कारण क्या है, तो इसका जवाब है कि हमारा माइंड इस तरह के किसी भी खतरे को एक टास्क एक चुनौती के रूप में ले लेता है. जब इससे निपटना हो तो हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम शरीर में ऐसे रिस्पॉन्स को एक्टिव करते हैं, जो ऐसी सिचुएशन से फाइट कर सके.

इस तरह के रिस्पॉन्स के एक्टिव होने के बाद हमारे शरीर में एड्रेनालिन और कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस के हार्मोन भी तेजी से रिलीज होते हैं. इनका मुख्य काम होता है कि शरीर पर आने वाले किसी भी संकट से या तो फाइठ करना या फिर फ्लाइट यानी उड़ जाना. इस तरह से तैयार रहता है. इसके तहत शरीर अपनी एनर्जी को उन अंगों की तरफ भेजता है जिनकी उस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जैसे कि हमारी मांसपेशियां, दिल और फेफड़े.

क्या इससे बचा जा सकता है?

अब ये बात तो जान ली कि आखिर ऐसा क्यों होता है. ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि क्या इससे बचा जा सकता है. इसा जवाब है कि हां आप कुछ नॉर्मल सा काम करके इससे बच सकते हैं. जैसे गहरी सांस ले. क्योंकि जब घबराहट होती है तो 4 से 6 सेकंड तक सांस अंदर बाहर करने से राहत मिलती है. हमारे माइंड को ये मैसेज जाता है कि ऑल इज वेल. जिससे ये फाइट या फिर फ्लाइट वाला रिस्पॉन्स शांत हो जाता है.

दूसरा उपाय है कि आप अपनी सोच को पॉजिटिव रखें. अगर आप पॉजिटिव रहेंगे तो आपको डर नहीं लगेगा. जिसके कारण आप ऐसी कंडिशन से आसानी से बाहर आ जाएंगे. आपका शरीर इस चुनौती को खुद के लिए तैयार कर पाएगा. खाने का अधिक ख्याल रखें. एग्जाम या फिर इंटरव्यू से पहले अपने खाने का खास ख्याल रखें यानी हल्का ही खाना खाएं. क्योंकि अगर अधिक ऑयली खाना खाएंगे तो इसका असर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Covid के बाद युवाओं में बढ़ रही कूल्हे की खतरनाक बीमारी! 30-40 की उम्र में तेजी से बढ़े Hip Replacement केस

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments