Best exercises for heart health: एक व्यक्ति फिट रहने के लिए कितनी तरह की एक्सरसाइज करता है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि कार्डियो एक्सरसाइज दिल के लिए फायदेमंद बताई जाती है. इसके करने से हार्ट हेल्दी रहता है. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. वहीं अगर इस एक्सरसाइज को करने में किसी तरह की लापरवाही बरती जाए तो ये फायदे पहुंचाने की बजाए नुकसान भी पहुंचा सकती है.
दरअसल गलत तरीके से कार्डियो एक्सरसाइज करने से हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती हैं. बता दें कि कार्डियो एक्सरसाइज हार्ट और लंग्स के लिए बेहतर मानी जाती है. लेकिन गलत तरीके से की गई एक्सरसाइज जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए इन एक्ससाइज के चयन से पहले कुछ तरीके जरूर जान लें. सही तरीके से की गई एक्सरसाइज दिल की क्षमता को बढ़ाने का काम करती है. एक्सपर्ट कहते हैं जब कोई व्यक्ति अपनी क्षमता से अधिक मेहनत या फिर अचानक बहुत ज्यादा तेज वर्कआउट शुरू कर देता है, या बिना वार्मअप के एक्सरसाइज करता है, तो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर अचानक तेज होने लगती है. ऐसे में ये जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए सही तरीका जान लेना बेहद जरूरी है.
कार्डियो के दौरान न करें ये गलतियां
कार्डियो एक्सरसाइज को बिना वार्मअप के बिल्कुल भी न करें. लंबे समय तक लगातार भारी कार्डियो एक्सरसाइज न करें. अगर आपको एक्सरसाइज के दौरान शरीर में दर्द, चक्कर, सांस फूलना या सीने में भारीपन जैसा महसूस हो तो तुरंत रूक जाएं. खाली पेट या डिहाइड्रेशन जैसा महसूस होने पर कार्डियो एक्सरसाइज न करें. एक्सपर्ट की निगरानी में ही इस एक्सरसाइज को करना सही माना जाता है. वहीं उम्र और फिटनेस लेवल के हिसाब से ही एक्सरसाइज चुनें. अगर किसी को हार्ट से जुड़ी या फिर हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल या बीपी जैसी समस्या है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह के बाद ही ये एक्सरसाइज करें. क्योंकि गलत तरीके से की गई एक्सरसाइज हार्ट पर दबाव डाल सकती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है.
कार्डियो एक्सरसाइज करने का सही तरीका
कार्डियो एक्सरसाइज करने के लिए शुरुआत में हल्की वॉक से शुरू करें, समय के साथ एक्सपर्ट की निगरानी में एक्सरसाइज की इंटेन्सिटी बढ़ाना सही होगा. हर एक्सरसाइज से पहले 5-10 मिनट वार्मअप जरूर करें. एक्सरसाइज के खत्म होने पर आराम भी जरूरी है. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मॉडरेट कार्डियो करना सही माना जाता है. ये एक्सरसाइज दिल से जुड़ी है इसलिए जिन लोगों को दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो वह डॉक्टर की सलाह से एक्सरसाइज करें. अपनी उम्र के हिसाब से ही एक्सरसाइज का चयन करें. ऐसा करना दिल की सेहत को बेहतर बनाता है. वहीं जिन लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या है वह बिन डॉक्टर की सलाह के कभी भी एक्सरसाइज न करें.
ये होती कार्डियो एक्सरसाइज
कार्डियो एक्सरसाइज शरीर की हार्ट बीट बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करती हैं. कुछ प्रमुख कार्डियो एक्सरसाइज इस प्रकार हैं
- Running — दौड़ना
- Walking — तेज चलना
- Cycling — साइकिल चलाना
- Jump Rope — रस्सी कूदना
- Swimming — तैराकी
- Dancing — डांस करना
- Jumping Jacks — जंपिंग जैक्स
- Burpees — बर्पीज
- Stair Climbing — सीढ़ियां चढ़ना
ये एक्सरसाइज वजन घटाने, दिल को स्वस्थ रखने और फिटनेस बढ़ाने में मदद करती हैं. लेकिन इन्हें सावधानियों के साथ करना बेहतर रिजल्ट देगी.
यह भी पढ़ें: बुजुर्गों की मसल्स कैसे होगी मजबूत? प्रोटीन पाउडर या एक्सरसाइज…पढ़ें पूरी स्टडी
FAQs
सवाल: कार्डियो एक्सरसाइज से क्या फायदा होता है?
जवाब : इससे वजन कम करने में मदद मिलती है.
सवाल: कार्डियो एक्सरसाइज का एक उदाहरण बताइए
जवाब: Running.
सवाल: कार्डियो एक्सरसाइज क्या है?
जवाब: यह दिल और शरीर को फिट रखने वाली एक्सरसाइज है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

