होमWellnessFitnessबुजुर्गों की मसल्स कैसे होगी मजबूत? प्रोटीन पाउडर या एक्सरसाइज…पढ़ें पूरी स्टडी

बुजुर्गों की मसल्स कैसे होगी मजबूत? प्रोटीन पाउडर या एक्सरसाइज…पढ़ें पूरी स्टडी

Health benefits of protein powder: मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है. प्रोटीन को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है.

Health benefits of protein powder: मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है. प्रोटीन को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है. आज के समयम में छोटा बच्चा हो या फिर बड़ा सभी जिम जाने लगे हैं ऐसे में वे भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा लेते हैं. वहीं बढ़ती उम्र में भी लोग खासतौर पर मसल्स स्ट्रेंथ के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स लिया जाता है. लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार मसल्स स्ट्रेंथ के लिए प्रोटीन की बजाए एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए.

दरअसल ये स्टडी बुजुर्गों पर की गई. बुजुर्गों पर हुई इस स्‍टडी में मसल्‍स के ल‍िए प्रोटीन के ज्‍यादा फायदे नहीं देखने को नहीं मिले. ये रिसर्च 65 साल या उससे अधिक उम्र के स्वस्थ लोगों पर किया गया. इसमें कुछ लोगों को व्हे प्रोटीन, कुछ को पोटैशियम बाइकार्बोनेट और कुछ को दोनों सप्लीमेंट दिए गए. ये एक्सपेरिमेंट 6 महीनों तक किया गया. ये स्टडी The American Journal Of Clinical Nutrition नामक एक जर्नल रिपोर्ट छपी.

स्टडी में क्या निकला?

रिसर्च में पाया गया कि सप्लीमेंट लेने वालों के शरीर में IGF-1 नामक हार्मोन का स्तर बढ़ा, जो मांसपेशियों की वृद्धि से जुड़ा होता है. लेकिन इसके बावजूद मांसपेशियों की ताकत, शरीर की क्षमता या मांसपेशियों के आकार में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. सांइटिस्टों का कहना है कि केवल सप्लीमेंट लेने से बुजुर्गों की मांसपेशियां मजबूत नहीं होतीं. मांसपोशियों की मजबूती के लिए रोजाना योग, हल्की एक्सरसाइज, संतुलित आहार लेना जरूरी होता है. इसके अलावा एक्टिव जीवनशैली भी जरूरी है.

बुजुर्गों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज

बुजुर्गों के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने की बजाए ह्लकी और आसान एक्सरसाइज करनी चाहिए. ये एक्सरसाइज उनके लिए बेस्ट साबित होगी. इनके करने से मांसपेशियां मजबूत होगी और हड्डियों में भी मजबूती आएगी. वहीं जब हड्डियों में मजबूती आती है तो शरीर में बैलेंस बना रहता है. बुजुर्गों के लिए कुर्सी से उठना-बैठना (Squats), दीवार के सहारे पुश-अप्स (Push-ups), और पंजों के बल खड़ा होना (Calf raises) जैसी आसान और हल्की एक्सरसाइज करनी बेहतर साबित होगी. इन्हें आप बिना जिम जाए घर पर आसानी से कर सकते हैं.

कुर्सी पर बैठना और उठना (Sit to Stand)

ऐसी कुर्सी चुनें जिसमें दोनों तरफ हाथ या कोहनी टिकाने के लिे स्टैंज या हत्थे बने हुए न हों. कुर्सी पर हाथों को सामने सीधा रखें या कंधे पर रखें. बिना हाथों का सहारा लिए धीरे-धीरे खड़े हों और फिर धीरे-धीरे वापस बैठें. ऐसा करने से पैरों और जांघों की मांसपेशियों में मजबूती आती है.

दीवार के सहारे पुश-अप्स (Wall Push-ups)

दीवार के सामने मुंह करके खड़े हों और अपने हाथ कंधे की सीध में दीवार पर रखें. शरीर को थोड़ा सीधा रखते हुए दीवार की तरफ झुकें (कोहनी को मोड़ें) और फिर वापस पहले जैसे पोजीशन में आ जाएं. इस एक्सरसाइज के करने से हाथों, कंधों और छाती की मांसपेशियों में मजबूती आती है.

आर्म कर्ल या बाइसेप्स कर्ल (Arm Curls)

    सीधे खड़े हो जाएं या बैठ जाएं. हाथों में हल्की पानी की बोतल या आधा किलो का डंबल पकड़ें. हथेलियों को ऊपर की तरफ रखते हुए कोहनी से वजन को कंधे की ओर उठाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं. इस एक्सरसाइज की मदद से हाथों की मांसपेशियों (Biceps) को ताकत मिलती है.

    यह भी पढ़ें: Best Exercise: महिलाओं के लिए ये एक्सरसाइज खतरनाक, फिट रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    FAQs

    सवाल: अध्ययन का मुख्य निष्कर्ष क्या था?

    जवाब: सप्लीमेंट लेने से मांसपेशियों की ताकत और कार्यक्षमता में खास सुधार नहीं हुआ.

    सवाल: शोध में कौन-कौन से सप्लीमेंट दिए गए?

    जवाब: शोध में व्हे प्रोटीन और पोटैशियम बाइकार्बोनेट सप्लीमेंट दिए गए.

    सवाल: यह अध्ययन किन लोगों पर किया गया था?

    जवाब: यह अध्ययन 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के स्वस्थ बुजुर्गों पर किया गया था.

    (Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )




    author avatar
    Surbhi . Content Writer
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    Surbhi .
    Surbhi .
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    RELATED ARTICLES

    बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

    5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

    Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

    Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

    ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

    Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    Most Popular

    क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

    Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

    बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

    Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

    क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

    High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

    ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

    High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

    Recent Comments