होमHealth Newsकैंसर मरीजों के लिए वरदान बन सकती हैं Ozempic और Wegovy? नई...

कैंसर मरीजों के लिए वरदान बन सकती हैं Ozempic और Wegovy? नई रिसर्च में बड़ा खुलासा

Weight Loss Drugs Cancer: वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल में इस्तेमाल होने वाली Ozempic और Wegovy दवाओं को लेकर नई रिसर्च सामने आई है. स्टडी में दावा किया गया कि ये दवाएं कैंसर के खतरे को कम करने और मरीजों की रिकवरी बेहतर करने में मदद कर सकती हैं.

Weight Loss Drugs Cancer: वजन कम करने वाली कुछ दवाएं जैसे ओजम्पिक, वेगौवी इनका जिक्र काफी होता है. ये कुछ दवाएं हैं जो प्रचलित भी हैं और वजन घटाने साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल रखने में हमारी मदद करती हैं. अब इन्हें लेकर एक जानकारी सामने आई है. जानकारी है कि अब यही मोटापा घटाने वाली दवाएं सिर्फ मोटापा और शुगर को कंट्रोल नहीं करेंगी.

ये कुछ ऐसी दवाएं हैं जो कैंसर के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं. इसपर एक चौंकाने वाली रिसर्च भी सामने आई है. रिसर्च में खुलासा हुआ कि इन्हीं दवाओं की मदद से कैंसर के मरीजों को काफी राहत मिल सकती है. उनमें काफी सुधार देखने को मिल सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं कि ये नई रिसर्च रिपोर्ट क्या कहती है.

बेहतर हुए कैंसर के रिजल्ट्स

दरअसल कुछ स्टडीज में ये पाया गया कि जिन लोगों ने वजन घटाने या फिर डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इन नई दवाओं का इस्तेमाल किया था. उनें कैंसर कैंसर से जुड़े नतीजे काफी हद तक बेहतर साबित हुए. रिसर्चर्स का कहना है कि ये दवाएं लेने वाले कैंसर के मरीजों में न सिर्फ इस बीमारी का खतरा कम हुआ बल्कि उनके बचने की संभावना काफी तेजी से बढ़ गई.

कैसे हुआ ये कमाल?

सवाल आता है कि आखिर ये कमाल कैसे हुआ? इसपर एक्सपर्ट्स का मानना है कि मोटापा कई तरह के कैंसर का कारण होता है. इन कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर यहां तक की पैंक्रियाटिक कैंसर शामिल हैं. ऐसे में जब लोगों ने मोटापा कम करने वाली दवाओं का सेवन कम किया तो इससे वजन और एक्ट्रा फैट भी कम हुआ. शरीर में सूजन कम हुई. जब सूजन कम हुई तो कैंसर के सेल्स को बढ़ने का मौका बिल्कुल नहीं मिला. जिसके कारण कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हुआ.

क्या ये दवा पूरी तरह कैंसर का इलाज है?

नई रिसर्च सामने आने के बाद ये मानना कि कैंसर के इलाज में इसी दवा का इस्तेमाल किया जाएगा, तो ये बिल्कुल गलत होगा. क्योंकि कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी, रेडिएशन या फिर सर्जरी ही की जाती है. आगे भी उसी के साथ इलाज किया जाएगा. लेकिन ये भी सवाल आता है कि आखिर फिर ये दवा कैसे कैंसर के इलाज में काम आएगी तो इसका जवाब है कि जब कोई व्यक्ति कैंसर से लड़ाई लड़ता है, तो उसका शरीर वीक हो जाता है.

इसपर भी अगर उस मरीज को डायबिटीज या फिर ओबेसिटी की समस्या है तो कैंसर का इलाज और मुश्किल हो जाता है. इसलिए ये दवा उन व्यक्तियों के इलाज में काम आ सकती हैं जिन्हें ऐसी समस्या हो. ये दवाएं शुगर के लेवल को कंट्रोल करती हैं. जिसकी मदद से कैंसर सेल्स को ग्लोकोस नहीं मिलता. साथ ही, वजन कम होने से मरीज की ओवरऑल इम्यूनिटी यानी बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मजबूत होती है. ​इस कारण ये दवाएं पूरी तरह कैंसर को ठीक करने का कारण नहीं हो सकती.

डॉक्टर देते हैं ये सलाह

ऐसे केस और ऐसी दवाओं के सेवन को लेकर अक्सर डॉक्टरों मरीजों को सलाह देते हैं कि बिना प्रिस्क्रिप्शन के या फिर मेडिकल गाइडेंस के खुद से इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. यही कारण है कि डॉक्टर पहले मरीज की कंडिशन देखते हैं कि आखिर उन्हें ये दवा देनी चाहिए या फिर नहीं.

यह भी पढ़ें: Heatwave Alert: 48°C की गर्मी शरीर को कैसे पहुंचाती है नुकसान? जानिए दिमाग, दिल और किडनी पर असर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments