होमWellnessHome Remediesबढ़ते प्रदूषण में Lungs कैसे रहे हेल्दी, आजमाएं ये आर्युवेदिक हर्ब्स, नहीं...

बढ़ते प्रदूषण में Lungs कैसे रहे हेल्दी, आजमाएं ये आर्युवेदिक हर्ब्स, नहीं होगी समस्या

Herbs For Lungs Health: प्रदूषण हमारी लंग हेल्थ के लिए हानिकारक होता है. सांस के जरिए हवा में मौजूद छोट-छोट कण हमारे फेफड़ों में जमा हो जाते हैं.

Herbs For Lungs Health: दिनों-दिन प्रदूषण बढ़ रहा है. ये प्रदूषण हमारी लंग हेल्थ के लिए हानिकारक होता है. सांस के जरिए हवा में मौजूद छोट-छोट कण हमारे फेफड़ों में जमा हो जाते हैं, जिससे कई तरह की समस्या पैदा होती है. लेकिन कुछ खास प्रकार की जड़ी-बूटियां हमारे फेफड़ों में मौजूद जहरीले कण को कम करने में मदद कर सकती है.

बता दें कि प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म कण (जैसे (PM2.5)) और जहरीली गैसें फेफड़ों में जमा होकर शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाती है. ये कण सांस की नली में सूजन, जलन और बलगम जैसी समस्या करने लगती है. ऐसे में फेफड़ों की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचता है. अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां बढ़ाती है.

ये जड़ी-बूटियां कम करेंगी जहरीले कण

बहेड़ा

अगर प्रदूषण की वजह से आपका सांस लेना भी दूभर हो गया है तो आप बहेड़ा का सेवन कर सकते हैं. इसके सेवन से आपको फेफड़ों में जमा गंदगी बाहर निकलेगी और फेफड़ों की सेहत सुधरेगी. इसका सेवन करने के लिए बेहड़ा का चूर्ण लें. इसे आप गर्म पानी के साथ ले सकते हैं. खाली पेट या रात में लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. बस ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में न लें, वरना पेट खराब हो सकता है बीमारी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

दालचीनी

दालचीनी का सेवन भी शरीर से गंदगी निकालने में काम आता है. इम्यूनिटी बढ़ाता है, सांस संबंधी समस्या को कम करने में मदद करता है. आप इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. दालचीनी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं. दालचीनी के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें, या फिर सुबह दालचीनी पाउडर को आप शहद के साथ भी ले सकते हैं.

तुलसी की पत्तियां

फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए तुलसी की पत्तियां का सेवन भी लाभदायक माना जाता है. तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो वायरल इंफेक्शन, इम्यूनिटी बूस्टू करने में मदद करती हैं. साथ ही ये फेफड़ों, गले और नाक की परेशानियों को भी दूर करती हैं. इसे आप खाली पेट चबा सकते हैं. इसके अलावा आप इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं.

प्रदूषण की वजह से होने वाली समस्याएं

  • सांस लेने में कठिनाई
  • अस्थमा का बढ़ना या नए अटैक आना
  • ब्रोंकाइटिस (फेफड़ों की नलियों में सूजन)
  • बार-बार खांसी और बलगम
  • फेफड़ों में संक्रमण
  • ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम होना
  • लंबे समय में COPD जैसी गंभीर बीमारी का खतरा
  • फेफड़ों की कार्यक्षमता कमजोर होना

बचाव के आसान तरीके

  • बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनना
  • सुबह-शाम के ज्यादा प्रदूषण समय में बाहर कम निकलना
  • घर में एयर प्यूरीफायर या पौधे रखना (सीमित मदद)
  • नियमित पानी पीना और फेफड़ों की एक्सरसाइज़ (प्राणायाम/डीप ब्रीदिंग)

यह भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर ये पत्तियां, गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं, जानें इनके अनगिनत फायदे

FAQs

सवाल: खांसी और गले की समस्या में कौन-सी जड़ी-बूटी राहत देती है?

जवाब: मुलेठी (Licorice) गले को आराम देने और खांसी को शांत करने के लिए जानी जाती है. यह श्वसन तंत्र को सॉफ्ट रखती है और जलन कम करने में मदद कर सकती है.

सवाल: क्या फेफड़ों की सफाई के लिए कोई और आयुर्वेदिक उपाय है?

जवाब: हाँ, गिलोय शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और टॉक्सिन्स को कम करने में सहायक माना जाता है. प्रदूषण के कारण होने वाली सूजन और थकान में यह उपयोगी हो सकता है.

सवाल: प्रदूषण से फेफड़ों को बचाने के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी सबसे उपयोगी है?

जवाब:प्रदूषण के असर को कम करने के लिए तुलसी बहुत उपयोगी मानी जाती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सांस की नली को साफ रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. रोज़ तुलसी की चाय या पत्ते लेना फायदेमंद हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments