होमHealth Newsक्या 40% कैंसर को रोका जा सकता है? रिसर्च में हुआ बड़ा...

क्या 40% कैंसर को रोका जा सकता है? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Cancer Prevention: Nature Medicine में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार दुनियाभर में 30 से 40 प्रतिशत कैंसर मामलों को रोका जा सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि तंबाकू, शराब, खराब खानपान और वायरल इंफेक्शन कैंसर के बड़े कारण बन रहे हैं.

Cancer Prevention: कैंसर का नाम ही लोगों की रूह कंपाने के लिए काफी है. इस बीमारी का दर्द सिर्फ पीड़ित ही जान सकता है. हालांकि कई लोग इस बीमारी को लेकर मानते हैं कि इसे ठीक होना सिर्फ किस्मत का खेल है. लेकिन इसपर एक रिसर्च सामने आई है. इस रिसर्च ने पीड़ितों के लिए राहत की उम्मीद जगा दी है. जानकारी के मुताबिक ये रिसर्च मेडिकल जर्नल नेचर मेडिसिन में भी पब्लिश हुई है.

रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 30 से 40 प्रतिशत कैंसर के मामलों को बेहद आसानी से रोका जा सकता था. ये भी जानकारी मिली कि किस प्रकार के कैंसर को रोका जा सकता था, तो इसमें फेफड़ों जो सांस की नली का कैंसर है, पेट और रीप्रोडक्टिव ऑर्गन से जुड़े कैंसर का नाम शामिल है. रिसर्च कहती है कि इस तरह के कैंसर को रोका जा सकता था. यानी दुनियाभर में कैंसर से पीड़ित लाखों लोगों की जान आसानी से बच सकती है. कैसे आइए डिटेल में जानते हैं.

कैसे रोका जा सकता है?

इस तरह के कैंसर को रोके जाने की जानकारी इसलिए सामने आई क्योंकि इस तरह के कैंसर का लिंक जेनेटिक्स से जुड़ा नहीं होता. इसका सीधा संबंध हमारी आदतों से होता है. जैसे वर्कहॉलिक माहौल और आपके आसपास के एनवॉयरोमेंट के कारण ऐसा होता है. माहौल से अर्थ है कि लोग तंबाकू, धुम्रपान, गुटखा का सेवन करते हैं, जो कैंसर का बड़ा कारण हैं. अब इसे आप खुद ही रोक सकते हैं, इन चीजों का सेवन न करकर. साल 2022 के एक रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि कैंसर के जो मामले सामने आए थे उनमें 15 प्रतिशत ऐसे पाए गए जिनका कारण था तंबाकू का सेवन था. जानकारी के मुताबिक पुरुषों में इसके मामले और भी डरावना हो सकता है.

हैरान करने वाली बात ये भी है कि तंबाकू शराब की लत से होने वाले मामले के आंकड़ें लगभग 48 प्रतिशत तक है. यानी 48 प्रतिशत तक मामले सामने आए वो इन्हीं कारण से सामने आए हैं. अकेले शराब पीने के कारण होने वाले कैंसर के मामले ही 3.2 प्रतिशत है. अनुमान लगाया जाए तो 7 लाख मामले शराब पीने और उससे होने वाले कैंसर को लेकर ही दर्ज है. सिर्फ तंबाकू ही नहीं बल्कि पुरुषों में पेट का कैंसर भी अधिक देखा गया है. इसका सीधा कनेक्शन खराब खान-पान, गंदगी, खराब पानी और भीड़ भाड़ वाले इलाके हो सकते हैं.

महिलाओं में भी यही कारण?

पुरुषों में कैंसर की वजह सामने आई तंबाकू के कारण महिलाओं में इसका क्या कारण है? तो महिलाओं में कैंसर होने की वजह वायरल इंफेक्शन पाए गए हैं. इसमें प्रमुख कारण है HPV जो महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण बनता है. हालांकि HPV से बचने के लिए बाजार में वैक्सीन तो उपलब्ध है जो राहत भरी बात है.

यह भी पढ़ें: इबोला को लेकर भारत अलर्ट! Nadda ने की हाई लेवल मीटिंग, एयरपोर्ट्स पर बढ़ी सख्ती

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments