Which food is best for gallstones: आज के समय में पथरी किसे नहीं होती. पथरी की समस्या आम समस्या हो चुकी है. बता दें कि पथरी की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर 30 से 50 वर्ष के बीच के एडल्ट में ज्यादा देखी जाती है. पुरुषों में इसके मामले 40-45 वर्ष की उम्र में और महिलाओं में लगभग 40 वर्ष की उम्र से अधिक देखे जाते हैं, हालांकि आज के समय में युवा भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं. वहीं गॉलब्लैडर यानि पित की थैली में भी पथरी की समस्या देखी जाती है.
दरअसल गॉल ब्लैडर में पथरी बिलीरूबीन के जमने से बनती है. बिलीरूबिन एक पीले नारंगी रंग का एक्सट्रा पदार्थ होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) के टूटने पर नेचुरल रूप से बनता है. बता दें कि गॉल ब्लैडर में पथरी तब बनती है जब ये बिलीरूबिन पदार्थ धीरे-धीरे जमने लगने लगता है, ऐसे में ये पथरी का रूप ले लेता है. पित्त की थैली में पथरी होने पर तेज और असहनीय दर्द होता है. पथरी से पीड़ित लोगों को खाने-पीने को लेकर खास ध्यान रखना चाहिए, आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए.
कहां होता गॉलब्लैडर?
गॉल ब्लैडर गॉलब्लैडर (Gallbladder) को आम बोलचाल की भाषा में पित्ताशय या पित्त की थैली कहा जाता है. यह मानव शरीर के पाचन तंत्र का एक छोटा, नाशपाती के आकार का अंग होता है, जो यकृत (Liver) के ठीक नीचे होता है. इस अंग का काम होता है लीवर द्वारा बनाए गए पित्त को स्टोर और गाढ़ा करना.
गॉल ब्लैडर का काम
गॉल ब्लडैर पित्त की थैली का काम बहुत ज्यादा जरूरी होता है. बता दें कि हमारे खाने को पचाने वाला पित्त इसी में पाया जाता है. ये खाने को पचाने में मदद करता है. लेकिन जब पित्ताशय सही तरीके से काम नहीं करता है तो परेशानी पैदा हो सकती है. अगर आपने समय रहते इस समस्या का इलाज नहीं किया तो समय के साथ पथरी का आकार और संख्या दोनों बढ़ सकते हैं. इसलिए आपको ऐसी समस्या होने पर अपने खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है.
गॉल ब्लैडर में पथरी होने पर क्या न खाएं?
एक्सपर्ट कहते हैं कि गॉल ब्लडैर यानि पित्त की थैली में पथरी होने पर टमाटर, बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इनमें पाए जाने वाले छोटे-छोटे बीज डाइजेस्ट नहीं हो पाते. ये बीज इतने छोटे होते हैं जो पित्त की थैली में जाकर दर्द और सूजन बढ़ा देते हैं.
पालक, चुकंदर का सेवन भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि इनमें ऑक्जेलेट की मात्रा पाई जाती है. ये कैल्शियम के साथ मिलकर छोटे-छोटे क्रिस्टल बनाती हैं.
पित्त की पथरी होने पर रेड मीट और अंडे की जर्दी भी नहीं खानी चाहिए. इनमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा पाई जाती है. इन्हें पचाने के लिए अंग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में पेट में दर्द होने की संभावना हो सकती है.
कुछ खास प्रकार की दालें भी नहीं करनी चाहिए. जैसे, राजमा, छोले और उड़द की दाल. क्योंकि इनमें हाई फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है. ये हैवी होते हैं और इनको पचाने में समय लगता है. ऐसे में गॉल ब्लैडर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए.
चाय और कॉफी का सेवन भी पथरी की समस्या में नहीं करना चाहिए. इनमें पाए जाने वाला कैफीन पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है. इनका सेवन गॉल ब्लैडर को ज्यादा बाइल रिलीज करने पर मजबूर करता है, जिससे पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है. ये ड्रिंक्स पथरी बनने की संभावना बढ़ा सकती हैं.
ये खाना होगा फायदेमंद
पित्त में पथरी होने पर ऐसा भोजना करना चाहिए जो पचाने में आसान हो. वहीं डाइट में फाइबर और विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाकर सैचुरेटेड फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा को सीमित करना चाहिए.
- फल (Fruits): सेब, संतरा, मौसंबी, आंवला, नाशपाती
- हरी सब्जियां: पालक (सीमित मात्रा में), लौकी, तोरी, गाजर, भिंडी
- साबुत अनाज: ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, गेहूं की रोटी
- फाइबर युक्त भोजन: सलाद, अंकुरित अनाज, दालें (हल्की मात्रा में)
- विटामिन C वाले फल: नींबू, आंवला, संतरा
- पर्याप्त पानी: दिनभर खूब पानी पीना
इन्हें डाइट में शामिल करने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने पर मदद मिलती है. सात ही पाचन सही रहता है और पित्त गाढ़ा नहीं होता. पथरी बढ़ने का खतरा कम होता है.
यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है ये बीज, डाइट में शामिल करने से पहले जानें सही मात्रा
FAQs
सवाल: पथरी में कौन-सी दाल और सब्जियां कम खानी चाहिए?
जवाब: पथरी में पालक, चुकंदर, बैंगन और ज्यादा प्रोटीन वाली दालों का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि इनमें ऑक्सलेट अधिक होता है जो पथरी बढ़ा सकता है.
सवाल: क्या पथरी में ठंडे पेय और सॉफ्ट ड्रिंक पी सकते हैं?
जवाब: नहीं, पथरी में कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा मीठे पेय नहीं पीने चाहिए। इनमें मौजूद तत्व किडनी पर बुरा असर डाल सकते हैं.
सवाल: पथरी में कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
जवाब: पथरी होने पर ज्यादा नमक, पालक, टमाटर के बीज, चॉकलेट, चाय, कॉफी और फास्ट फूड से बचना चाहिए। ये चीजें पथरी को बढ़ा सकती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

