होमWellnessBeautySummer Makeup Tips: गर्मियों में नहीं उतरेगा मेकअप, किट में शामिल करें...

Summer Makeup Tips: गर्मियों में नहीं उतरेगा मेकअप, किट में शामिल करें ये प्रोडक्ट

Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने के कारण स्किन चिपचिपहाट से भर जाती है. ऐसे में मेकअप का ज्यादा देर तक टिके रहना मुश्किल ही नहीं ना-मुमकिन सा हो जाता है.

Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने के कारण स्किन चिपचिपहाट से भर जाती है. ऐसे में मेकअप का ज्यादा देर तक टिके रहना मुश्किल ही नहीं ना-मुमकिन सा हो जाता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मी में मेक्प को ज्यादा देर तक कैसे टिकाऊ बनाना है. चलिए जानते हैं.

दरअसल गर्मी में मेकअप भी मेल्ट होकर स्किन पर फैल जाता है. ऐसे में मेकअप उतरने लगता है. इसके अलावा तेज तापमान, पसीना और ऑयली स्किन के कारण मेकअप की पकड़ कमजोर हो जाती है. इसके अलावा, हवा में नमी ज्यादा होने से स्किन चिपचिपी हो जाती है और मेकअप स्लिप करने लगता है. कई बार भारी या ऑयल-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी गर्मी में मेकअप को जल्दी खराब कर देता है. इसी कारण गर्मियों में हल्का, वॉटर-बेस्ड और मैट फिनिश मेकअप ज्यादा बेहतर माना जाता है.

लंबे समय तक टिकेगा मेकअप

स्किन को मॉइश्चराइज करें

गर्मी हो या फिर सर्दी स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें. क्योंकि कई लोग स्किन को मॉइश्चराइजर किए बिना ही चेहरे पर मेकअप लगा लेते हैं. ऐसे में स्किन पर पसीना आने पर पूरा मेकअप छूट जाता है. पसीना मेकअप को मेल्ट कर देता है, जिससे वह छूटने लगता है. लेकिन गर्मियों में लाइट और हल्के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें.

प्राइमर का यूज करें

गर्मियों में मेकअप को ज्याद देर तक टिकाऊ रखने के लिए आप प्राइमर का प्रयोग कर सकते हैं. वैसे तो प्राइमर के बिना मेकअप अधूरा है. लेकिन गर्मियों में मेकअप को प्राइमर ज्यादा टिकाऊ बनाता है. वहीं अच्छी क्वालिटी का प्राइमर ही चुनें. ये स्किन के ऑयल को बैलेंस करने में मदद करता है. जिससे मेकअप जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक टिका रहता है.

ऑयल फ्री फाउंडेशन चुनें

गर्मियों में पसीना और तेल ज्यादा निकलता है. ऐसे में ऑयल फ्री फाउंडेशन स्किन को चिपचिपा होने से बचाएंगा।मेकअप को हल्का और नेचुरल रखने में मदद करेगा। इसके अलावा जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है. वह इस फाउंडेशन का प्रयोग कर सकते हैं. ये पोर्स को बंद होने से भी बचाता है जिससे पिंपल्स या एक्ने की समस्या होने से बची रहती है.

वाटरप्रूफ आई मेकअप

आंखों पर मेकअप करने के लिए आपको वॉटरफ्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए. वाटरप्रूफ आई मेकअप पसीने और पानी के संपर्क में आने पर भी अपनी जगह बना रहता है, जिससे आंखों का मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है. इसलिए गर्मी में बाहर जाने, धूप में रहने या लंबे समय तक एक्टिव रहने पर भी आईलाइनर और मस्कारा खराब नहीं होते. वहीं बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं पड़ती.

मैट लिपस्टिक लगाएं

गर्मियों के मौसम में मैट लिपस्टिक का प्रयोग करना चाहिए. क्योंकि ये होंठों को बेहतर लुक देने में मदद करती है. मैट लिपस्टिक हल्की और फिनिश लुक देने में मदद करती है, जिससे होंठों पर चिपचिपहाट नहीं होती और ज्यादा देर तक टिकाऊ बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: गर्मी के कारण चेहरे पर निकल आए दाने, महंगे प्रोडक्ट लगाने से बचें

FAQs

सवाल: गर्मियों में कौन-सा मेकअप सबसे बेहतर होता है?

जवाब: गर्मियों में मिनिमल और नेचुरल मेकअप सबसे अच्छा होता है, जैसे हल्का फाउंडेशन, वॉटरप्रूफ आई मेकअप और मैट लिपस्टिक.

सवाल: गर्मियों में मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब: प्राइमर का इस्तेमाल करें, मैट फाउंडेशन लगाएं और सेटिंग पाउडर या सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे.

सवाल: गर्मियों में कैसा मेकअप करना चाहिए?

जवाब: गर्मियों में हल्का, ऑयल-फ्री और वॉटर-बेस्ड मेकअप करना चाहिए ताकि त्वचा सांस ले सके और पसीने से मेकअप जल्दी खराब न हो.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments