होमHealth Newsगोद में रखकर Laptop चलाना पड़ सकता है भारी! स्किन से लेकर...

गोद में रखकर Laptop चलाना पड़ सकता है भारी! स्किन से लेकर Fertility तक पर असर

Laptop on Lap Risks: एक्सपर्ट्स के मुताबिक लंबे समय तक गोद में लैपटॉप रखकर काम करने से स्किन पर असर, गर्दन और पीठ दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कुछ रिसर्च में इसकी गर्मी का असर पुरुषों की Fertility पर भी बताया गया है.

Laptop on Lap Risks: आज दुनिया लैपटॉप के जरिए अपना ऑफिस का काम करती है. कुछ लोग लैपटॉप को डेस्क पर रखकर काम करना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ लोग गोद में रखकर काम करते हैं. भले ही ये तरीका आरामदायक हो लेकिन इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि जान जाने जितना खतरा हो ऐसा नहीं होता. लेकिन नया खतरा जरूर रहता है.

इसलिए अगर आप भी लगातार अपनी गोद में लैपटॉप को रखकर काम करते हैं, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है. क्योंकि शरीर में होने वाले नुकसान की जानकारी इससे आपको होगी. आइए डिटेल में जानते हैं कि क्या प्रॉब्लम आपको हो सकती है.

टोस्टेड स्किन सिंड्रोम

लैपटॉप तेज हीट प्रोड्यूस करता है. इससे निकलने वाली गर्मी ही चिंता का सबसे बड़ा विषय है. दरअसल जब हम इसे सीधे अपनी गोद या फिर पैरों में रखकर बैठते हैं, तो इसका बुरा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. इस हीट के कारण स्किन में जलन, लालपन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है. कई मामलों में टोस्टेड स्किन सिंड्रोम का शिकार भी व्यक्ति हो जाता है. टोस्टेड स्किन सिंड्रोम ऐसी कंडिशन है जहां लगातार गर्मी लगने के कारण स्किन पर दाग पड़ जाते हैं.

पोश्चर में हो जाती खराबी

क्योंकि लगातार इसी फॉर्म में बैठे रहना. एक ही फॉर्म में बैठकर काम करने से पोश्चर भी बिगड़ सकता है. स्क्रीन को देखने के लिए भी हमें अपनी गर्दन नीचे झुकानी पड़ती है. इस तरह लंबे समय तक ऐसी पोजिशन रखना, कंधों में दर्द, पीठ में दर्द की शिकायत को तेजी से बढ़ाता है. कई एक्सपर्ट बताते हैं कि इस पोजिशन में बैठने से टेक्स्ट नेक सिंड्रोम का खतरा भी हो सकता है. हमारी मसल्स में स्ट्रेस पैदा होगा. लॉन्ग टाइम में ये कंडिशन रीढ़ की हड्डी में भी समस्या खड़ी कर सकती है.

फर्टिलिटी में बड़ा इश्यू

कई पुरुष जो इस तरह की आदत रखते हैं, लैपटॉप को गोद में रखकर काम करते हैं, तो इसकी गर्मी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ की भी चिंताए सामने आई हैं. कुछ रिसर्च बताते हैं कि अगर लंबे समय तक इस तेज गर्मी के कॉन्टैक्ट में रहें तो स्पर्म की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है. फिलहाल इसपर आगे भी रिसर्च जारी है. लेकिन कई एक्सपर्ट्स भी इसे लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं.

क्या है बचने के तरीके?

अब सेफ तरीका क्या है या फिर इससे बचने का तरीका क्या है? इसपर अगर बात करें तो अगर आप लंबे समय तक ऐसे ही काम करते हैं, तो चेयर टेबल का ऑप्शन सबसे बेहतर साबित हो सकता है. कुछ बातों का ख्याल आपको रखना चाहिए जैसे लैपटॉप को सीधे गोद में न रखें. हो सके तो स्टैंड खरीद लें. डेस्क या फिर कुशन का इस्तेमाल करें. रिजल्ट स्वरूप आपकी स्किन पर इसका सीधा असर नहीं पडे़गा.

अगर ये भी पॉसिबल न हो पाए तो अपने काम से ब्रेक लें. 30 से 40 मिनट का ब्रेक हेल्थ के लिए भी जरूरी है और आपको लैपटॉप की हीट से भी छुटकारा मिल सकता है. अगर आप ब्रेक नहीं ले सकते तो कोशिश कीजिए अपनी पोजिशन को बदलते रहें. इससे आपकी बॉडी की मसल्स को काफी आराम मिलेगा.

यह भी पढ़ें: घर के अंदर भी हो सकता है Heat Stroke! WHO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments