होमHealth NewsSehat Ki Khabar: PM मोदी की हीटवेव सलाह, ICMR की डाइट चेतावनी...

Sehat Ki Khabar: PM मोदी की हीटवेव सलाह, ICMR की डाइट चेतावनी और हनी सिंह का बड़ा खुलासा

Sehat Ki Khabar: सेहत की खबर के इस बुलेटिन में पीएम मोदी ने लोगों को हीटवेव से बचने और हाइड्रेट रहने की सलाह दी. वहीं ICMR ने भारतीय थाली में प्रोटीन की कमी पर चेतावनी दी और हनी सिंह ने बायपोलर डिसऑर्डर के इलाज से जुड़े साइड इफेक्ट्स का खुलासा किया.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. पीएम मोदी ने हीटवेव से बचने की लोगों को दी सलाह. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. भारतीय थाली में बढ़ रहा अनाज ICMR ने दी चेतावनी इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. बायपोलर डिसऑर्डर के इलाज के दौरान गंजे हो गए थे हनी सिंह. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे पीएम मोदी ने दी सलाह

देशभर में चिलचिलाती गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है. लोग तपती हुई गर्मी में खुद को बचाए रखने के लिए काफी सावधानी बरत रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को इस तपती गर्मी से बचाव के कुछ सुझाव दिए हैं. इस बढ़ते हुए तापमान से सावधानी बरतने की सलाह पीएम ने लोगों को दी है. साथ ही ऐसे मौसम में हाइड्रेट रहने को कहा है. पीएम ने कहा कि अगर संभव हो सके तो किसी प्यासे को पानी जरूर पिलाें. सभी परिवारों को बुजुर्गों का भी खास ख्याल रखने की अपील की है.

दरअसल पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने अपली करते हुए कहा कि जितना हो सके उतनी ही सावधानी बरतें. साथ ही खुद को हाइड्रेट रखें. जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें. अगर निकल भी रहे हैं, तो अपने साथ में पानी जरूर रखें. ऐसे मौसम में संवेदनशीलता ही बड़ा सहारा है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे ICMR ने दी चेतावनी

क्या कभी आपने सोचा है कि हमारी इंडियन थाली कितनी ही हेल्दी होती है? अक्सर हमारी थाली में चावल, दाल, रोटी, पराठें नजर आ ही जाएंगे, ये कुछ ऐसे खाने हैं जो हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं. बचपन से अब तक हम इनका सेवन करते आ रहे हैं और आगे भी कर ही रहे हैं. अब इसपर ICMR ने एक रिपोर्ट जारी की और जानकारी दी कि हम हेल्दी खाना नहीं खा रहे हैं. क्योंकि हमारी बॉडी की मांग है प्रोटीन की. लेकिन हम प्रोटीन नहीं खा रहे. अपनी डाइट में इन चीजों का शामिल कर रहे हैं जो प्रोटीन का सोर्स है ही नहीं. यानी हम अनाज का अधिक सेवन कर रहे हैं, लेकिन हमें जरूरत है प्रोटीन की.

ICMR ने बताया कि हम अनाज का सेवन अधिक कर रहे है. बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में 6.7 किलो शहरी और इलाकें में 8.3 किलो के आंकड़ों की जानकारी दर्ज है. ICMR के अनुसार हर महीने 2.6 किलो दाल खानी चाहिए और एक मांसाहारी व्यक्ति को 1.7 किलो दाल का सेवन करना चाहिए. लेकिन 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के आंकड़े बताते हैं कि हम हर महीने 1 किलो से भी कम दाल का सेवन कर रहे हैं.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे इस बीमारी के कारण गंजे हो गए थे हनी सिंह

फेमस रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हनी सिंह एक समय में बायपोलर डिसऑर्डर के इलाज के बाद गंजे हो गए थे. इस बात का खुलासा खुद रैपर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हनी सिंह ने बताया कि दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण उन्हें ये समस्या झेलनी पड़ी थी. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि हेयर लॉस का क्या कनेक्शन होता है. इसका जवाब है कि बायपोलर डिसऑर्डर में व्यक्ति के स्ट्रेस हार्मोन ज्यादा हो जाते है. क्योंकि व्यक्ति काफी समय तक स्ट्रेस में रहता है. इसका असर सिर्फ मेंटल हेल्थ पर नहीं बल्कि फिजिकल हेल्थ पर भी पड़ता है. दरअसल स्ट्रेस हमारे बालों की डेवलपमेंट को रोकते हैं. आप जब रिलैक्सिंग मोड में होते हैं, तो बाल अच्छे से डेवलप हो पाते हैं. लेकिन लगातार स्ट्रेस लेने से बाधा आती है.

यह भी पढ़ें: WHO की बड़ी चेतावनी! घर में रहकर भी हो सकता है Heat Stroke, टंकी का पानी भी बना खतरा

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments