Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. हीट स्ट्रोक पर WHO ने दी बड़ी चेतावनी क्या है वो चेतावनी इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. रोका जा सकता है कैंसर कैसे इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. टंकी का पानी बन सकता है खतरा कैसे इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.
यहां देखें पूरा VIDEO:
पहले सेगमेंट में जानेंगे हीट स्ट्रोक पर WHO की चेतावनी
जो लोग घर से बाहर ये सोचकर नहीं निकलते कि बाहर गर्मी है और हीट स्ट्रोक का खतरा उन्हें हो सकता है. उनके लिए WHO ने एक बड़ी चेतावनी दी है. दरअसल हीट स्ट्रोक का खतरा सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घर में रहकर भी हो सकता है. WHO का कहना है कि घर की दीवारें गर्म हो जाती है, वेंटीलेशन अगर सही न मिल पाए, घर अक्सर गर्म रहे तो हीट स्ट्रोक का खतरा घर में भी हो सकता है. जानकारी के अनुसार जो लोग टॉप फ्लोर पर काम करते हैं, या जिनकी टिन छत है उन्हें अधिक सावधानी बरतनी चाहिए. हालांकि बाहर काम करने वालों को भी सावधान रहना चाहिए.
दूसरे सेगमेंट में जानेंगे कैंसर को कैसे रोका जा सकता है
अब तक ये माना जाता था कि कैंसर को रोक पाना संभव नहीं है. लेकिन एक नई रिसर्च सामने आई है. जिसमें ये कहा गया है कि 30 से 40 प्रतिशत कैंसर को रोका जा सकता था. यानी लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती थी. कैसे ये बड़ा सवाल है, तो इसका जवाब है कि आप अपनी आदतें, लाइफस्टाइल में सुधार लाकर कैंसर के खतरे रोक सकते हैं. जैसे कई पुरुष तंबाकू, धूम्रपान, शराब का सेवन करते हैं. इन आदतों को छोड़कर हम कैंसर के खतरे को रोक सकते हैं. महिलाओं में HPV कैंसर का खतरा अधिक रहता है. जिसके कारण सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उन्हें रोका जा सकता है. फिलहाल बाजार में HPV की बाजार में वैक्सीन मौजूद हैं.
तीसरे सेगमेंट में जानेंगे टंकी का पानी कैसे खतरा बन सकता है?
WHO पिछले काफी समय से माइक्रोप्लास्टिक्स पर रिसर्च कर रहा है. साथ ही सावधान रहने और इससे बचने की सलाह देता आ रहा है. इसी को देखते हुए टंकी में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक पर जानकारी सामने आई कि टंकी से माइक्रोप्लास्टिक सीधे हमारी थाली तक पहुंच सकते हैं. दरअसल पारा इस समय 48 डिग्री से भी ऊपर कई राज्यों में पहुंच रहा है. जिसके कारण अगर आपकी टंकी पुरानी है और प्लास्टिक की है तो इसमें मौजूद माइक्रोप्लास्टिक पानी में घुल सकते हैं. गिर सकते हैं और सीधे नल के जरिए सब्जी धोते समय, बर्तन धोते समय उनमें आ सकते हैं. इस तरह टंकी का पानी भी हमारी सेहत के लिए खतरा बन सकता है.
यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar: 40% युवाओं में हिप डिजीज!
यहां देखें पूरा VIDEO:

