Gurindervir Singh Diet: हाल ही में रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ. इस आयोजन में खिलाड़ी गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर की दौड़ को महज 10.09 सेकंड में पूरा करते हुए नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये कमाल रातों-रात नहीं हुआ. खिलाड़ी ने इसका क्रेडिट अपनी डाइटिशियन और उसके साथ-साथ कई लोगों को दिया है.
उनका कहना है कि फैट-लॉस, इंटेंस ट्रेनिंग यहां तक की सही डाइट ही है जिसके कारण वो इस तरह दौड़ लगा पाए. अब आप समझिए कि हमारी डाइट हमारी हेल्थ के लिए कितना महत्वपूर्ण रोल प्ले करती है. सही डाइट से ही गुरिंदरवीर जल्द ही रिकवर कर पाते हैं और बेस्ट से बेस्ट परफॉमेंस दे पाते हैं. आज इसी डाइट की बदौलत गुरिंदरवीर ने भारत के सबसे तेज आदमी बनने का खिताब हासिल किया. आप भी ऐसा कर सकते हैं. उसके लिए क्या करना चाहिए, आइए जान लेते हैं.
डिसिप्लिन रूटीन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरिंदरवीर एकदम डिसिप्लिन रूटीन को फॉलो करते हैं. मीडिया से उन्होंने बात करते हुए बताया कि इस रूटीन में कोई भी गुंजाइश नहीं है. यानी वो सुबह जल्दी 5 बजकर 30 मिनट पर जागते हैं. कभी ऐसा नहीं होता कि 5ः31 मिनट पर जागे हो. खिलाड़ी का मानना है कि एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन यानी डिसिप्लिन और समर्पण बहुत जरूरी होता है.
खुद खिलाड़ी ने ही जानकारी देते हुए कहा कि वो सोमवार को 4 से 5 घंटे जिम के साथ स्प्रिंट ट्रेनिंग करते हैं, और कुछ दिन जिम के ढाई घंटे बाद टैम्पो के साथ रन करते हैं. ट्रेनिंग पूरी होने का बाद लंच और फिर 1 घंटे का नैप. रिपोर्ट्स कहती हैं कि अगर आप भरपूर मात्रा में नींद ले रहे हैं, तो मान लीजिए कि आप एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे मसल्स और टिश्यू रिकवरी फास्ट होगी. ये मसल्स रिस्टोरेशन और हड्डियों के लिए भी अहम ग्रोथ और हार्मोन रिलीज में मदद करती है. नींद की कमी से आपकी परफॉर्मेंस बिगड़ती है और फटीग बढ़ने लगती है.
ऐसी है गुरिंदरविर की डाइट
उन्होंने बताया कि हर मील का एक खास मकसद होता है. उनका ब्रेकफास्ट काफी लाइट होता है. जिसमें ओट्स, फल, एग व्हाइट, जूस यहां तक की इडली या फिर डोसा शामिल होता है. अपने पूरे दिन में वो न्यूट्रिशन इनटेक का भी खास ख्याल रखते हैं. इसके लिए वो सबसे पहले सलाद खाकर पेट भरते हैं. इसके बाद ही प्रोटीन और कार्ब्स का इनटेक करते हैं.
कभी दोबारा भूख लगे तो फल खाकर उस क्रेविंग को दूर करते हैं. कार्ब्स हमारी खोई हुई एनर्जी को रिपेयर करते हैं. प्रोटीन मसल्स रिपेयरिंग के लिए जरूरी होती है. इतना ही नहीं फल और पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करते हैं. बढ़िया रिकवरी के लिए अपने वर्कआउट और ट्रेनिंग के हिसाब से कार्ब्स, प्रोटीन व दूसरे न्यूट्रिएंट्स का अनुपात तैयार करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: थायराइड की समस्या से हो गए परेशान? डाइट से तुरंत हटाएं ये फूड्स, मिलेगा आराम
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

