होमDietथायराइड की समस्या से हो गए परेशान? डाइट से तुरंत हटाएं ये...

थायराइड की समस्या से हो गए परेशान? डाइट से तुरंत हटाएं ये फूड्स, मिलेगा आराम

Diet for Thyroid Patients: बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण थायराइड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. लेकिन सही डाइट से काफी हद कर कंट्रोल किया जा सकता है.

Diet for Thyroid Patients: बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण थायराइड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ये बीमारी बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र में देखी जा रही है. डॉक्टर कहते हैं कि थायराइड कोई गंभीर बीमारी नहीं होती लेकिन सही इलाज और देखरेख से इसे कंट्रोल किया जा सकात है. वहीं हर बीमारी के होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण हमारा खानपान होता है. अगर व्यक्ति का खान-पान सही रहता है तो वह हर बीमारी से आसानी से बच सकता है. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अगर बीमारी में सही डाइट फॉलो कर ली जाए तो भी व्यक्ति बीमारी से गंभीर नुकसान को काफी हद तक रोक सकता है.

भारत में 4 करोड़ से अधिक लोग थायराइड से पीड़ित हैं और वैश्विक स्तर पर हर 10 में से एक व्यक्ति इससे प्रभावित होता है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इसका खतरा 5 से 8 गुना अधिक होता है और 75 प्रतिशत तक मामले महिलाओं में ही देखे जाते हैं.

थायराइड में फॉलो करे ये डाइट

सोया प्रोडक्ट्स

सोया प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसलिए कई लोग हेल्दी रहने के लिए इनका सेवन करते हैं. जैसें, सोयबीन, सोया चंक्स, टोफू, सोया दूध या सोया प्रोटीन पाउडर. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट थायराइड में सोया प्रोडक्ट्स को नहीं खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि इनके सेवन से थायराइड हार्मोन के काम में रूकावट आती है. खासतौर पर जिन लोगों को हाइपोथायराइड की समस्या है. इसलिए इनके सेवन से बचें.

जंक और प्रोसेस्ड फूड

थायराइड की समस्या में हेल्थ एक्सपर्ट पिज्जा, बर्गर, चिप्स और पैकेज्ड वाले भोजन को भी नहीं खाे की सलाह देते हैं. क्योंकि इनमें सैचुरेटेड फैट, एक्सट्रा नमक और अनहेल्दी फैट पाया जाता है. ये सभी शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं.

ज्यादा मीठी चीजें

थायराइड की समस्या में ज्यादा मीठी चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं क्योंकि वे शरीर के मेटाबॉलिज़्म, वजन, एनर्जी और हार्मोन संतुलन पर असर डालती हैं. जिन लोगों को हाइपोथायराइड की समस्या है वह इनके सेवन से बचें. ये चीज़ें मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती हैं.

ज्यादा तला-भुना खाना


थायराइड में ज्यादा तला-भुना खाना कम करने की सलाह भी दी जाती है क्योंकि यह शरीर के मेटाबॉलिज़्म, वजन और हार्मोन संतुलन पर असर डालता है. खासतौर पर थायराइड की समस्या पहले से हो. इसलिए समोसा, कचौरी, पकोड़े, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पिज़्ज़ा और मोमोज़ जैसी चीज़ों से दूरी बनाकर रखें. नहीं तो समस्या बढ़ सकती है.

नमक वाली चीजें ना खाएं

थायराइड में नमक वाली चीज़ों को बैलेंस करना जरूरी है. नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. ज्यादा नमक खाने से थायराइड लेवल बढ़ जाता है. इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि नमक वाली चीजों से परहेज करें. हांलाकि थायराइड में नमक पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसका बैलेंस बहुत जरूरी है.

इन बातों का रखें ध्यान

थायराइड के मरीजों को सही समय पर दवाई लेनी चाहिए. नियमित डॉक्टर से जांच कराएं. इसके अलावा अपने खाने पर पूरा ध्यान दें. वजन और एक्सरसाइज पर पूरा ध्यान रखें. नियमित रूप से आराम करें और स्ट्रैस लेवल को कम रखें.

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

  • बहुत ज्यादा थकान
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • वजन तेजी से बदलना
  • हाथ कांपना
  • बाल बहुत झड़ना
  • सूजन या सांस में दिक्कत

यह भी पढ़ें: आइस एप्पल शरीर को रखेगा ठंडा, इन तरीकों से डाइट में करें शामिल

FAQs

सवाल: थायराइड में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब: समय पर दवा लेना, संतुलित भोजन करना, ज्यादा तला-भुना और मीठा कम खाना तथा नियमित जांच कराना जरूरी होता है.

सवाल: थायराइड के सामान्य लक्षण क्या हैं?

जवाब: थकान, वजन बढ़ना या घटना, बाल झड़ना, ज्यादा ठंड या गर्मी लगना और दिल की धड़कन तेज होना थायराइड के सामान्य लक्षण हैं.

सवाल: थायराइड क्या है?

जवाब: थायराइड गले में स्थित एक ग्रंथि होती है जो शरीर के मेटाबॉलिज़्म और ऊर्जा को नियंत्रित करने वाले हार्मोन बनाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments