होमDietआइस एप्पल शरीर को रखेगा ठंडा, इन तरीकों से डाइट में करें...

आइस एप्पल शरीर को रखेगा ठंडा, इन तरीकों से डाइट में करें शामिल

Ice Apple Benefits to Beat the Heat: भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है. वहीं नौतपा भी लग चुका है. पूरे देश में 2 जून तक नौतपा का असर देखने को मिलेगा.

Ice Apple Benefits to Beat the Heat: भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है. वहीं नौतपा भी लग चुका है. पूरे देश में 2 जून तक नौतपा का असर देखने को मिलेगा. ऐसे में डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत हो जाती है. अगर आप हल्की भी लापरवाही बरतते हैं तो ये शरीर पर गंभीर नुकसान दे सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि नौतपा में डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. क्योंकि भारी भोजन डाईजेस्टिव सिस्टम झेल नहीं पाता. ऐसे में आपको हल्के और पचने वाला भोजन डाइट में शामिल करने की जरूरत होती है.

गर्म हवा, लू और तेज धूप में हल्की डाइट का चयन करना थोड़ा-सा मुश्किल हो जाता है. वहीं नौतपा में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होने लगता है. एक्सपर्ट ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं. नारियल पानी, सत्तू का शरबत, आम पन्ना और ताजे फलों के जूस का सेवन. लेकिन क्या आपने आइस एप्पल के बारे में सुना है. आइस एप्पल शरीर को भीषण गर्मी में ठंडा और तरोताजा रखने में मदद करता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे क्या होता है आइस एप्पल और डाइट में शामिल करने के क्या फायदे हैं.

क्या होता है आइस एप्पल? What Is Ice Apple

आइस एप्पल (Ice Apple), गर्मियों में मिलने वाला फल है, जिसे हिंदी में ताड़ फल या ताड़ी फल भी कहा जाता है. यह ताड़ के पेड़ से मिलता है और अंदर से एकदम साफ, नरम और जेली जैसा होता है. आइस एप्पल का सेवन दक्षिण भारतीय राज्यों में ज्यादा किया जाता है. ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है. वहीं इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

डाइट में ऐसे करें शामिल

सीधे छीलकर ताजा खाएं

आइस एप्पल को आप छीलकर भी खा सकते हैं. इसका स्वाद हल्का मीठा और जेली जैसा होता है. ये शरीर को तुरंत ठंडा करता है और ताजगी देता है. गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है. वहीं इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है. नौतपा में आप इसका सेवन कर सकते हैं ये लू से बचाने में भी मदद करता है.

सलाद के रूप में खाएं

फ्रूट सलाद के रूप में भी आप आइस एप्पल का सेवन कर सकते हैं. आइस एप्पल को छोटे टुकड़ों में काटकर तरबूज, पपीता और खरबूजे जैसे फलों के साथ मिला कर खाएं. गर्मियों में फ्रूट सलाद का सेवन फायदेमंद माना जाता है. ये हेल्दी, रसदार और ठंडक देने वाले होते हैं. वहीं भीषण गर्मी में आसानी से पच जाते हैं. डाइजेस्टिव सिस्टम पर भार भी नहीं आता.

बनाएं स्मूदी

गर्मियों में स्मूदी भी हल्का भोजना माना जाता है. आप आइस एप्पल की स्मूदी बनाकर इसे डाइट में शामिल कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए आइस एप्पल को दूध, दही या फलों के साथ ब्लेंड कर लें. इससे ड्रिंक का स्वाद और कूलिंग इफेक्ट दोनों बढ़ेगा. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ गर्मी में ताजगी बनाए रखने में भी मदद करेगा, और फ्रैश फील देगा.

आइस एप्पल का शरबत बनाएं

गर्मियों के मौसम में शरबत का सेवन बढ़ जाता है. वहीं अगर आप शरबत पीने के शौकीन हैं तो आप आइस एप्पल का शरबत बनाकर पी सकते है. इसे बनाने के लिए आइस एप्पल लें. अब इन्हें मिक्सर में डालें. साथ में दूध, नारियल पानी और थोड़ी सी चीनी या फिर शहद का प्रयोग करें. अच्छी तरह ब्लेंड करें. अब गिलास में निकालकर बर्फ डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से इलायची पाउडर डालें.

यह भी पढ़ें: ICMR Study: भारतीय थाली में बढ़ रहा अनाज, कम हो रहा प्रोटीन! जानिए कितनी खराब हो चुकी है आपकी डाइट

FAQs

सवाल: आइस एप्पल शरबत पीने के क्या फायदे हैं?

जवाब:यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने में मदद करता है.

सवाल: आइस एप्पल शरबत कैसे बनता है?

जवाब: सभी सामग्री को मिक्सर में ब्लेंड करके ठंडा परोसा जाता है.

सवाल: आइस एप्पल शरबत बनाने के लिए क्या चाहिए?

जवाब: आइस एप्पल, दूध या नारियल पानी, चीनी और बर्फ की जरूरत होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments