होमHealth Newsभारत में मिला संदिग्ध Ebola केस निकला नेगेटिव, सरकार अलर्ट मोड पर;...

भारत में मिला संदिग्ध Ebola केस निकला नेगेटिव, सरकार अलर्ट मोड पर; एयरपोर्ट स्क्रीनिंग तेज

Ebola Virus: अफ्रीका में बढ़ते इबोला मामलों के बीच भारत सरकार अलर्ट मोड पर है. कर्नाटक में मिले संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की खबर दी है. एयरपोर्ट स्क्रीनिंग, सर्विलांस और WHO प्रोटोकॉल के तहत निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.

Ebola Virus: अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल देश में इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक हाल ही में युगांडा से यात्रा करके भारत पहुंचे एक व्यक्ति में शरीर दर्द जैसे हल्के लक्षण दिखाई दिए थे. सावधानी बरतते हुए उसे बेंगलुरु के सरकारी एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया और निगरानी की गई. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार व्यक्ति में शरीर दर्द के अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं थे. जांच के लिए उसका सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजा गया था.

इबोला की पुष्टि नहीं हुई

राहत की बात यह रही कि जांच रिपोर्ट में इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई. यानी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर लगातार निगरानी कर रही हैं. WHO की गाइडलाइंस के अनुसार सभी जरूरी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में फिलहाल इबोला का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. एयरपोर्ट और अन्य एंट्री पॉइंट्स पर स्क्रीनिंग और सर्विलांस बढ़ा दिया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके. सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें और सिर्फ सरकारी या आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें.

नेगेटिव आई जांच रिपोर्ट

कर्नाटक में सामने आए संदिग्ध इबोला मामले को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. लैब जांच के बाद व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि संबंधित व्यक्ति इबोला वायरस से संक्रमित नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान सभी जरूरी मेडिकल प्रोटोकॉल और सुरक्षा उपायों का पूरी तरह पालन किया गया। पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई.

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है. राज्य सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए हैं. लोगों से अपील की गई है कि किसी तरह की घबराहट न फैलाएं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और केवल सरकारी व आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी पर PM मोदी की बड़ी अपील, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बताए जरूरी उपाय

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments