होमExplainersWeight Loss Yoga Tips: पेट की चर्बी, Hair Fall और PCOS के...

Weight Loss Yoga Tips: पेट की चर्बी, Hair Fall और PCOS के लिए आचार्य प्रतिष्ठा के आसान योगासन

Weight Loss Yoga Tips: योग विशेषज्ञ आचार्य प्रतिष्ठा के मुताबिक सही योगासन और प्राणायाम अपनाकर महिलाएं पेट की चर्बी, Hair Fall, PCOS और तनाव जैसी समस्याओं से राहत पा सकती हैं. उन्होंने बताया कि योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि एक पूरी हेल्दी लाइफस्टाइल है, जो शरीर और मन दोनों को संतुलित रखती है.

Weight Loss Yoga Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं सबसे ज्यादा जिन समस्याओं से परेशान हैं, उनमें बढ़ता वजन, पेट की चर्बी, बाल झड़ना, चेहरे का ग्लो खत्म होना और हार्मोनल इम्बैलेंस शामिल हैं. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि इन परेशानियों का हल सिर्फ जिम, महंगे ट्रीटमेंट या ब्यूटी प्रोडक्ट्स में है. लेकिन योग विशेषज्ञ आचार्य प्रतिष्ठा का कहना है कि योग और सही लाइफस्टाइल अपनाकर इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि योग कोई मुश्किल चीज नहीं है. अगर सही तरीके से किया जाए तो कुछ ही मिनटों में शरीर हल्का महसूस होने लगता है। हालांकि वजन कम करने या लंबे समय की समस्याओं को ठीक करने के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है.

क्या दो मिनट में मिल सकता है असर?

आचार्य प्रतिष्ठा के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति तनाव में है, शरीर थका हुआ लग रहा है या चेहरे का ग्लो कम हो गया है, तो कुछ आसान योग क्रियाओं से तुरंत राहत महसूस की जा सकती है. लेकिन वजन कम करने जैसी चीजों के लिए समय देना जरूरी है. उनका कहना है कि वजन एक दिन में नहीं बढ़ता, इसलिए उसे घटाने के लिए भी शरीर को थोड़ा समय देना होगा. अगर कोई व्यक्ति लगातार 40 दिन योग और सही खानपान पर ध्यान दे तो बदलाव साफ नजर आने लगता है.

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या करें?

महिलाओं में सबसे बड़ी समस्या पेट और कमर के आसपास जमा फैट होती है. इसके लिए आचार्य प्रतिष्ठा ने कुछ आसान योग अभ्यास बताए. उन्होंने कहा कि अगर किसी को सिर्फ ओवरऑल वेट कम करना है तो रोज वॉक करना काफी मदद करता है. लेकिन अगर खास तौर पर पेट और कमर की चर्बी कम करनी है तो योगासन जरूरी हैं. अर्धचक्रासन और ट्विस्टिंग वाले अभ्यास कमर और पेट की चर्बी घटाने में मदद करते हैं. इन अभ्यासों में शरीर को हल्का पीछे झुकाना और फिर दाएं-बाएं मोड़ना होता है. इससे पेट की मांसपेशियों पर काम होता है और कमर दर्द में भी राहत मिलती है. आचार्य प्रतिष्ठा ने बताया कि इन अभ्यासों को रोज 10-10 बार तीन राउंड करने से फायदा मिलना शुरू हो जाता है.

यहां देखें पूरा VIDEO:

बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करना क्यों गलत है?

आजकल लोग मानते हैं कि ज्यादा पसीना बहाने और घंटों कसरत करने से वजन जल्दी घटेगा. लेकिन आचार्य प्रतिष्ठा इसे सबसे बड़ा मिथक मानती हैं. उनका कहना है कि जरूरत से ज्यादा कूदना-फांदना घुटनों और कमर को नुकसान पहुंचा सकता है. कई लोग वजन कम करने के चक्कर में अपनी बॉडी पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल देते हैं, जिसका असर बाद में दर्द और कमजोरी के रूप में सामने आता है. उन्होंने समझाया कि वजन घटाने में सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि सांस यानी ऑक्सीजन की भी बड़ी भूमिका होती है. शरीर में जितनी ज्यादा ऑक्सीजन जाएगी, फैट बर्न होने की प्रक्रिया उतनी बेहतर होगी। इसलिए प्राणायाम को हर एक्सरसाइज के साथ जोड़ना जरूरी है.

अग्निसार क्रिया क्यों है खास?

पेट की चर्बी कम करने के लिए आचार्य प्रतिष्ठा ने अग्निसार क्रिया को बेहद असरदार बताया. इस क्रिया में सांस बाहर रोककर पेट को अंदर-बाहर किया जाता है. उनका कहना है कि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और जठराग्नि एक्टिव होती है, जब डाइजेशन अच्छा होगा तो वजन कंट्रोल करना आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि खाली पेट इस क्रिया का अभ्यास करने से कुछ ही दिनों में असर दिखना शुरू हो सकता है.

सूर्य नमस्कार कितनी बार करना चाहिए?

आजकल सोशल मीडिया पर 108 सूर्य नमस्कार जैसे ट्रेंड काफी वायरल हैं. लेकिन आचार्य प्रतिष्ठा का मानना है कि जरूरत से ज्यादा सूर्य नमस्कार करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि शुरुआती लोग 4 या 5 राउंड से शुरुआत करें और धीरे-धीरे 12 राउंड तक जाएं. इससे ज्यादा करने की जरूरत नहीं होती. उनके मुताबिक योग का मतलब शरीर को सजा देना नहीं बल्कि संतुलन में रखना है.

ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें?

आचार्य प्रतिष्ठा ने बताया कि चेहरे का ग्लो सिर्फ क्रीम और फेस पैक से नहीं आता। इसके लिए शरीर का अंदर से स्वस्थ होना जरूरी है.

उन्होंने स्किन ग्लो के लिए तीन आसान बातें बताईं:

  • रोज 20 मिनट धूप और ताजी हवा में रहें
  • मौसमी फल खाएं और उन्हें चेहरे पर भी लगाएं
  • खूब पानी पिएं और सलाद को डाइट में शामिल करें

उन्होंने कहा कि केले का छिलका, पपीता, आम और मसूर दाल जैसी चीजें प्राकृतिक फेस पैक का काम करती हैं.

फेस फैट और डबल चिन कैसे कम करें?

डबल चिन और चेहरे की चर्बी आजकल आम समस्या बन चुकी है. इसके लिए आचार्य प्रतिष्ठा ने गर्दन और चेहरे की कुछ आसान एक्सरसाइज बताईं. इन अभ्यासों में गर्दन को ऊपर उठाकर स्ट्रेच करना और दाएं-बाएं मोड़ना शामिल है. इससे चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ फेस एक्सरसाइज से पूरा फायदा नहीं मिलेगा. पूरे शरीर की फिटनेस जरूरी है.

बाल झड़ने की समस्या में योग कैसे मदद करता है?

आचार्य प्रतिष्ठा के अनुसार बालों की हेल्थ का सीधा संबंध ब्लड सर्कुलेशन और तनाव से है. उन्होंने कहा कि आगे झुकने और पीछे झुकने वाले योगासन खोपड़ी तक ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं, जिससे बालों को पोषण मिलता है. उष्ट्रासन और शशांकासन जैसे योगासन बालों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इसके अलावा तनाव कम करना भी जरूरी है क्योंकि स्ट्रेस हेयर फॉल की बड़ी वजह बन चुका है.

हार्मोनल इम्बैलेंस और महिलाओं की समस्याएं

आजकल पीसीओडी, पीसीओएस, अनियमित पीरियड्स और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. आचार्य प्रतिष्ठा का कहना है कि इसके पीछे खराब खानपान, तनाव और खराब लाइफस्टाइल बड़ी वजह हैं. उन्होंने बताया कि सही योगासन, प्राणायाम और संतुलित आहार से हार्मोनल बैलेंस बेहतर किया जा सकता है. बिलाव आसन जैसे अभ्यास महिलाओं के प्रजनन अंगों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इससे कमर दर्द में भी राहत मिलती है.

योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, पूरी लाइफस्टाइल है

आचार्य प्रतिष्ठा का कहना है कि योग को सिर्फ शरीर मोड़ने वाली एक्सरसाइज समझना गलत है. योग में खानपान, सोच, व्यवहार और मानसिक शांति सब शामिल हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि रोज थोड़ा समय अपने शरीर और मन के लिए जरूर निकालें. योग को अगर नियमित जीवन का हिस्सा बना लिया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या भारतीयों को कभी मिल सकती है Glass Skin? डॉक्टर ने बताया वायरल स्किनकेयर ट्रेंड्स का पूरा सच

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments