होमHealth Newsहनी सिंह के Bipolar Disorder में क्यों झड़ गए थे बाल? जानिए...

हनी सिंह के Bipolar Disorder में क्यों झड़ गए थे बाल? जानिए Mental Health और Hair Loss का कनेक्शन

Honey Singh Hair Loss: Yo Yo Honey Singh ने खुलासा किया है कि Bipolar Disorder के इलाज के दौरान उन्हें गंभीर Hair Loss और गंजेपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक तनाव और कुछ मानसिक बीमारी की दवाएं शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी कर बाल झड़ने का कारण बन सकती हैं.

Honey Singh Hair Loss: एक समय था जब रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर यो-यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नाम इंडस्ट्री में छाया रहता था. समय आया जब वो अचानक इंडस्ट्री से गायब भी बो गए. इसके पीछे का कारण था उनकी खराब तबियत. एक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से रैपर जूझ रहे थे. उसका नाम था बायपोलर डिसऑर्डर. इस बीमारी का असर न सिर्फ उनकी हेल्थ पर दिखा बल्कि फिजिकली भी कई बदलाव उन्हें देखने को मिली थे.

दरअसल हाल ही में उन्होंने इस कंडिशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रैपर का कहना है कि बाइपोलर डिसऑर्डर के चलते हुए उन्हें कई फिजिकल बदलावों का सामना करना पड़ा था. जिसमें सबसे बड़ा बदलाव था गंजा होना. उन्होंने एख एक्सपीरिएंस शेयर किया और बताया कि इस बीमारी से उभरने के लिए दी जाने वाली दवा के सेवन से उन्हें कई तरह के प्रभाव झेलने पड़े थे. जिसमें गंजे होने का भी एक प्रभाव शामिल है.

गंभीर हेयर लॉस का करना पड़ा था सामना

जानकारी के अनुसार इस दवाओं के सेवन के चलते उन्हें गंजेपन का शिकार होना पड़ा था. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस तरह की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से हेयर लॉस का क्या कनेक्शन है? तो एक्पर्ट्स मानते हैं कि हमारी मेटल हेल्थ का सीधा कनेक्शन हमारी फिजिकली हेल्थ से भी जुड़ा होता है. और बायपोलर डिसऑर्डर एक ऐसी कंडिशन है जिसमें स्ट्रेस हार्मोन सबसे अधिक इंक्रीस हो जाते हैं. अब जब व्यक्ति लगातार स्ट्रेस में रहेगा तो इसका असर फिजिकल हेल्थ में दिखता ही है. इससे बालों की जड़ों की डेवलपमेंट रुक जाती है. क्योंकि हमारे बाल डेवलप होते हैं रिलैक्सिंग मोड में. लेकिन आप लगातार स्ट्रेस ले रहे हैं, तो ये रेस्टिंग फेज में चले जाते हैं. रिजल्ट के तौर पर आपको मिलता है हेयर फॉल.

दवाएं बनी सबसे बड़ा कारण

हालांकि स्ट्रेस तो एक कारण है ही लेकिन हनी सिंह के मामले में दवाएं भी हेयर लॉस का कारण बनी है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बायपोलर डिसऑर्डर में इस्तेमाल में होने वाली दवाएं भी बाल झड़ने का कारण हो सकती हैं. इनमें भी वलप्रोएट जैसी दवाएं शरीर में बायोटिन, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की कमी कर सकती हैं ये कुछ ऐसी चीजें है जो आपके हेल्दी बाल होते हैं उनके लिए जरूरी होती है. लेकिन शरीर में इन्हीं तत्वों की कमी हो जाती है, तो बाल कमजोर हो जाते हैं और तेजी से गिरने लगते हैं.

ध्यान रखें ये बात

अब कुछ लोग होते हैं जब इस तरह की कंडिशन होती है तो सिर्फ बाहरी कारण खोजते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर व्यक्ति के अचानक से तेजी से बाल झड़ रहे हैं इस तरह की समस्या हो रही है, तो उन्हें इग्नोर न करे और इसके पीछे सिर्फ बाहरी कारणों को न तलाशें. हो सकता है कि मेंटल हेल्थ या फिर हार्मोनल बदलाव के कारण ऐसी समस्या हो रही हो. अगर तेजी से बाल गिर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: भारत में मिला संदिग्ध Ebola केस निकला नेगेटिव, सरकार अलर्ट मोड पर; एयरपोर्ट स्क्रीनिंग तेज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments