होमWellnessFitnessवेट लॉस करने का साइंटिस्ट तरीका! एक्सरसाइज में करें ये बदलाव, चंद...

वेट लॉस करने का साइंटिस्ट तरीका! एक्सरसाइज में करें ये बदलाव, चंद दिनों में दिखेगा असर

Wieght Loss Excersice: आज के समय में मौटापा की समस्या हर दूसरे इंसान को हो चुकी है. बता दें कि दुनिया भर में 1 बिलियन से अधिक लोग मोटापे से ग्रस्त हैं.

Wieght Loss Excersice: आज के समय में मौटापा की समस्या हर दूसरे इंसान को हो चुकी है. बता दें कि दुनिया भर में 1 बिलियन से अधिक लोग मोटापे से ग्रस्त हैं. वैश्विक स्तर पर यह संख्या तेजी से बढ़ रही है और वयस्कों के साथ-साथ बच्चों और किशोरों को भी अपनी चपेट में ले रही है. लेकिन इस समस्या को कम करने के लिए एक्सरसाइज एक बेहतर रास्ता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन-किन एक्सरसाइज की मदद से आप अपना वैट लॉस कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

एक्सरसाइज करने से शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, जिससे फैट कम होने लगता है और वेट लॉस में मदद मिलती है. यह मेटाबॉलिज्म तेज करती है, मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और शरीर को फिट रखने में मदद करती है. इसलिए कई लोग एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं. लेकिन इनके साथ-साथ कई बातों को भी ध्यान में रखना जरूरी हो जाता है. आखिर क्या हैं वे बातें जानेंगे.

वेट लॉस करने का साइंटिस्ट तरीका

ऐसे करें कैलोरी मैनेज

वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही काम नहीं आती, बल्कि आपको अपने खाने-पीने की चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए. ये आपकी कैलोरी मैनेज करने का काम करेगी. इसका सीधा मतलब है कि आपको अपनी बॉडी की कैलोरी बर्न करने के लिए किसी खास कसरत की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप कम कैलोरी वाला भोजन करेंगे तो अपने आप कैलोरी बर्न हो जाएगी.

उदाहरण के लिए कई लोग ये सोचते हैं कि हैवी वर्कआउट कर लिया अब कुछ भी खाया जा सकता है लेकिन ऐसा करना उल्टा आपका मोटापा बढ़ाने का काम करेगा. इसलिए ध्यान रहे कि अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और हरी सब्जियों को शामिल करें और मीठे, मैदा व जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना लें. ऐसे में अपकी कैलोरी अपने आप घट जाएगी.

मैनेज करें स्ट्रेस

दरअसल अगर आप बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो सिर्फ वर्कआउट से काम नहीं चलेगा. आपको अपना स्ट्रैस भी मैनेज करना पड़ेगा. क्योंकि तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है. जिससे तनाव में शरीर कॉर्टिसोल हार्मोन बनाता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है.

उदाहरण, आपने अक्सर कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि मुझे स्ट्रेस हो रहा है. कुछ लोगों को स्ट्रेस में खाने की क्रैविंग होती है. दरअसल वह कॉर्टिसोल हार्मोन की वजह से होता है. इसलिए वेट लॉस करने के लिए आपको अपना स्ट्रेस भी मैनेज करना होगा.

एक्सरसाइज के तरीकों में बदलाव करें

एक्सपर्ट कहते हैं कि जब आप रोजाना एक ही तरह की एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर धीरे-धीरे उसकी आदत बना लेता है. इसे वर्कआउट प्लेटो कहा जाता है. ऐसे में कैलोरी बर्न कम होने लगती है और वेट लॉस रुक सकता है. ऐसे में आपको अपने एक्सरसाइज करने के तरीके में बदलाव करना पड़ेगा.

एक्सरसाइज में क्या बदलाव करें?

  • रोज एक जैसी एक्सरसाइज की बजाय नया वर्कआउट जोड़ें
  • कार्डियो (वॉक, रनिंग, साइक्लिंग) और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग साथ करें
  • एक्सरसाइज की स्पीड या intensity बढ़ाएं
  • HIIT वर्कआउट ट्राई करें
  • वर्कआउट का समय और तरीका बदलें

यह भी पढ़ें: मई-जून के महीने में एक्सरसाइज करना कितना सही? एक्सपर्ट से जानें

FAQs

सवाल: क्या डाइट भी जरूरी है?

जवाब: हाँ, हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी वेट लॉस में मदद करते हैं.

सवाल: वेट लॉस के लिए क्या बदलाव करें?

जवाब: कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और नई एक्सरसाइज शामिल करें.

सवाल: रोज एक जैसी एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

जवाब: शरीर उसकी आदत बना लेता है और वेट लॉस रुक सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments