Right Time To Workout In Summer: एक्सरसाइज करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. ये बात सभी एक्सरसाइज करने वाले को पता होती है. लेकिन जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है तो शरीर में गर्मी भी पैदा होती है. जिससे एक्सरसाइज करने के बाद गर्मी का एहसास होता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि भीषण गर्मी के महीनों में एक्सरसाइज करना कितना सही होता है? वहीं इन्हें करना का सही समय क्या है? साथ ही जानेंगे कि क्या एक्सरसाइज करना सही होता भी हैं या नहीं?
शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. एक्सरसाइज की मदद से शरीर न सिर्फ फिट रहता है बल्कि गंभीर बीमारियों से बचा भी रहता है. लेकिन फिट रहने के चक्कर में हर मौसम में एक्सरसाइज से जुड़ी कुछ जरुरी बातें जरूर जान लेनी चाहिए. हर मौसम में जैसे खाने-पीने की चीजों में बदलाव किया जाता है ठीक वैसे ही एक्सरसाइज में भी बदलाव करना जरूरी होता है. एक्सपर्ट मई-जून के महीने में एक्सरसाइज करते समय कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखने की सलाह देते हैं. इनका आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.
मई-जून में ऐसे रहेंगे फिट
गौरतलब है कि हर साल गर्मियों के मौसम में नौतपा लगता है. यानि नौ दिनों तक भयंकर गर्मी पड़ती है. ऐसे में हीटस्ट्रौक, डिहाईड्रेशन की समस्या लगने का खतरा रहता है. इन दिनों में एक्सरसाइज करना आसान नहीं. लेकिन आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर आसान तरीके से एक्सरसाइज कर सकते हैं. वहीं आउटडोर एक्सरसाइज के लिए सही समय का चुनाव करें.
गर्मी में एक्सरसाइज का सही समय
मई-जून के महीने में एक्सरसाइज करना है तो सुबह 5 बजे से पहले करें. वहीं शाम के समय 8 बजे के बाद का समय चुनें. गौरतलब है कि मई-जून के महीने में शाम 7:05 से 7:25 के बीच सूरज छुपता है. वहीं वातवरण में गर्म लहरें चल रही होती है. पूरा वातावरण गर्मी के कारण गर्म हवा में तबदील हो चुका होता है. ऐसे में गर्मी हवा के बीच या वातावरण में एक्सरसाइज करना भारी हो सकता है. इसलिए सूरज के उगने से पहले और छुपने के बाद ही एक्सरसाइज करें.
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
- तपती दोपहरी या फिर 11 बजे से शाम 4 बजे तक एक्सरसाइज करने से बचें. क्योंकि इस समय ज्यादा धूप होती है. लू भी चलती है. वहीं अगर आपको एक्सरसाइज करनी है तो आप घर के अंदर रहकर ही एक्सरसाइज करें.
- एक्सरसाइज के समय छांवदार जगह का चुनाव करें.
- एक्सरसाइज करते समय बीच-बीच में पानी पीते रहें.
- एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द या किसी भी प्रकार के कोई समस्या महसूस हो तो तुरंत एक्सरसाइज रोक दें. बंद कर दें. आराम करें.
- गर्मियों के दिनों में हल्के और ढीले कपड़े पहनकर ही एक्सरसाइज करें. क्योंकि अक्सर लोग फीटिंग के कपड़े पहनकर एक्सरसाइज करते हैं. गर्मियों के दिनों में ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. एक्सरसाइज के दौरान पसीना आता है ऐसे में ढीले कपड़े पीसने सोखने में मदद करेंगे.
एक्सरसाइज करने से शरीर को मिलते फायदे
- नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर मजबूत और फिट बनता है.
- वजन नियंत्रित रहता है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है.
- हृदय स्वस्थ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
- मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं.
- शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और थकान कम महसूस होती है.
- तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है.
- नींद अच्छी आने लगती है.
- पाचन तंत्र बेहतर काम करता है.
- इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है.
- त्वचा में निखार आता है और चेहरा ज्यादा फ्रेश दिखता है.
- डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.
- दिमाग की एकाग्रता और याददाश्त बेहतर होती है.
एक्सरसाइज करने के नुकसान
एक्सरसाइज करने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है. वहीं वातावरण में पहले से बढ़ा हुआ तापमान शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. क्योंकि ज्यादा गर्मी के दौरान अगर एक्सरसाइज की जाती हैं तो शरीर का तापमान और बढ़ने लगता है और फायदे की जगह पर नुकसान होने का खतरा रहता है.
शरीर से ज्यादा पसीना निकलने लगता है. पसीने के साथ-साथ जरूरी मिनरल्स भी निकल जाते हैं. वहीं कुछ लोग फिटनेस के इतने शौकीन होते हैं कि वह ज्यादा गर्मी के समय भी एक्सरसाइज करने लगते हैं. ऐसे में उन्हें डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती है. इसके अलावा थकान, सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: एक्सरसाइज के दौरान न करें ये गलतियां, आ सकता हार्ट अटैक! जानें सही तरीका
FAQs
सवाल: गर्मियों में कौन-सी एक्सरसाइज सबसे अच्छी मानी जाती है?
जवाब: गर्मियों में हल्की और आरामदायक एक्सरसाइज जैसे योग, वॉकिंग, साइकलिंग और स्ट्रेचिंग करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है.
सवाल: गर्मियों में एक्सरसाइज करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?
जवाब: एक्सरसाइज करते समय पर्याप्त पानी पीना चाहिए, हल्के कपड़े पहनने चाहिए और बहुत तेज धूप में वर्कआउट करने से बचना चाहिए.
सवाल: गर्मियों में एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है?
जवाब: गर्मियों में सुबह जल्दी या शाम के समय एक्सरसाइज करना बेहतर होता है, क्योंकि उस समय तापमान कम रहता है और शरीर जल्दी थकता नहीं है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

