Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. दुनिया भर में इबोला वायरस के मामले को देखते हुए भारत भी अलर्ट मोड पर आ चुका है. भारत ने हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग को सख्त किया है. वहीं एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इबोला संक्रमण को रोकने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि ये वायरस तेजी से फैल सकता है और गंभीर स्थिति में जानलेवा भी साबित हो सकता है, इसलिए शुरुआती लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है. वहीं कोविड के बाद से युवाओं में एक नई बीमारी तेजी से फैल रही है. इस बीमारी से युवाओं के हिप गंभीर रूप से खराब हो रहे हैं. डॉक्टरों का मानना है कि अत्यधिक स्टेरॉयड का उपयोग, ब्लड क्लॉटिंग की समस्या और बिगड़ती लाइफस्टाइल इस बीमारी को बढ़ा रहा हैं. इसके अलावा एक्सपर्ट ने तनाव और चिंता का सीधा संबंध पेट से जुड़ा बताया है. एक्सपर्ट कहते हैं कि Gut-Brain Axis के कारण मानसिक तनाव से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर डालता है. सभी खबरों को विस्तार से जानने के लिए देखें सेहत की खबर फिट रहे इंडिया का पूरा वीडियो.
यह भी देखें: वजन घटाने वाली दवा वरदान से कम नहीं, कैंसर का इलाज मुमकिन, देखें VIDEO

