Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. हीटवेव को लेकर WHO ने बड़ी चेतावनी दी है. WHO का कहना है कि घर में रहकर भी व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकात है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो लोग टॉप फ्लोर पर काम करते हैं, या जिनकी टिन छत है उन्हें अधिक सावधानी बरतनी चाहिए. हालांकि बाहर काम करने वालों को भी सावधान रहना चाहिए.
आप ये बात जानते होंगे कि अब तक कैंसर को रोक पाना असंभव था, लेकिन एक नई रिसर्च के मुताबिक अब कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को रोकना आसान हो जाएगा. रिसर्च में ये बात निकलकर आई है कि 30 से 40 प्रतिशत तक कैंसर के खतरे को रोकना संभव है.
आपके घर की छत पर रखी टंकी बीमारी का कारण बन रही है. क्योंकि टंकी से माइक्रोप्लास्टिक सीधा हमारे खाने और शरीर तक जाता है. जिससे ये गंभीर बीमारी का कारण पैदा करता है. दरअसल WHO के अनुसार इस समय देशभर में पारा 48 डिग्री से भी ऊपर जा पहुंचा है. ऐसे में ये टंकी के माइक्रोप्लास्टिक के पिघलने का खतरा है. वहीं कुछ छोटे-छोटे माइक्रोप्लास्टिक टूटकर पानी के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं जो बीमारी का कारण बनाते हैं.
यह भी देखें: युवाओं के लिए ये बीमारी खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव, देखें पूरा VIDEO

