Delhi Ayushman Bharat Yojana: दिल्लीवासियों तक ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी (AB PM-JAY) के तहत स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस योजना के लाभार्थी के रजिस्ट्रेशन, इलाज प्रदान करने और क्लेम से निपटारे में भी लगातार प्रगति हो रही है. इसपर एक नए आकंड़े सामने आए हैं. इन आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में लाखों हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में कुल 7,72,129 आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं. इनमें वय वंदना योजना के तहत 2 लाख 90 हजार 475 कार्ड और नॉन-वीवीएस श्रेणी के तहत 4 लाख 81 हजार 654 कार्ड शामिल हैं. इनके जरिए वरिष्ठ नागरिकों और एलिजिबल परिवार को स्वास्थ्य सेवाओं कवरेज का लाभ आसानी से मिल रहा है. इन आंकड़ों की पुष्टि खुद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार ने की है.
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि
दरअसल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पकंज कुमार सिंह ने लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल यानी LNJP का निरीक्षण करते हुए इन आकड़ों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है. यानी इस योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा सहायता को मजबूती मिल रही है. इसके अंतर्गत नागरिक 10 लाख रुपये तक के कैशलैस हेल्थ कवरेज पाने के पात्र हैं. दरअसल योजना के तहत कवरेज राशि केवल 5 लाख रुपये ही दी जाती है, लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा अतिरिक्त 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज दिया जाता है. ये खास व्यवस्था का लाभ वरिष्ठ नागरिक भी उठा सकते हैं.
इतने लाभार्थी उठा चुके लाभ
जानकारी के अनुसार अब तक इस योजना का लाभ 46 हजार 963 लाभार्थी उठा चुके हैं. जबकि 86.22 करोड़ रुपए के 34 हजार 715 क्लेम का निपटारा किया जा चुका है. इससे लाभार्थियों को वित्तीय सुरक्षा मिली है और उनके स्वास्थ्य देखभाल पर जेब से होने वाले खर्च में भी बेहद कमी आई है. हालांकि इस योजना को सफल बनाने के लिए 233 अस्पतालों का साथ मिला. इनमें 181 प्राइवेट और 52 सरकारी अस्पताल शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में मिला संदिग्ध Ebola केस निकला नेगेटिव, सरकार अलर्ट मोड पर; एयरपोर्ट स्क्रीनिंग तेज

