होमHealth News6 घंटे से ज्यादा Screen Time बढ़ा सकता है High BP का...

6 घंटे से ज्यादा Screen Time बढ़ा सकता है High BP का खतरा! नई स्टडी में बड़ा खुलासा

Screen Time High Blood Pressure: नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित स्टडी के अनुसार लंबे समय तक स्क्रीन देखने की आदत हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम नींद, मेटाबॉलिज्म, दिल की सेहत और फिजिकल एक्टिविटी पर भी बुरा असर डालता है.

Screen Time High Blood Pressure: गोद में लैपटॉप और हाथों में मोबाइल दिखना कितना आम हो गया है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि ये गैजेट्स अब लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. किसी के पास पढ़ाई का बहाना है तो किसी के पास एनटेरटेनमेंट या फिर काम करने का बहाना है. इस तरह घंटो लोग स्क्रीन पर बिता देते हैं. जबकि सभी जानते हैं कि ये आदत हमारी हेल्थ पर गंभीर असर डालती है.

इसके बावजूद लोग इस तरह की आदत को नहीं छोड़ते. अब इसपर एक नई और चौंकाने वाली स्टडी रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें ये क्लेम किया गया है कि अगर आप 6 घंटे से अधिक स्क्रीन टाइम रखते हैं, तो आप हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा रहे हैं. ये स्टडी रिपोर्ट नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में भी पब्लिश हो चुकी है.

मेटाबॉलिज्म पर पड़ता अफेक्ट

क्योंकि घंटों स्क्रीन पर लोग लगे रहते हैं. इस तरह की आदत सिर्फ हमारे शरीर पर नहीं बल्कि मेटाबॉलिज्म और दिल की हेल्थ पर भी असर डालती है. इतना ही नहीं इसके कारण नींद की क्वालिटी पर भी बुरा असर पड़ता है. दरअसल नेशनल लाइब्रेरी ऑप मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी में स्क्रीन टाइम और हाई बीपी के बीच के कनेक्शन को समझने की कोशिश की गई.

हाई बीपी का खतरा

इस स्टडी में पाया गया कि जो लोग लंबे समय तक स्क्रीन के सामने लगे रहते हैं उनमें हाई बीपी का खतरा अधिक देखा गया. खासतौर पर 6 घंटे से भी अधिक स्क्रीन पर लगने वाले लोगों में ये रिस्क अधिक देखा गया है. स्टडी कहती है कि लगातार बैठे रहने से फिजिकल एक्टीविटी कम हो जाती है. जिसका असर काफी बुरा पढ़ता है. रिसर्चर्स ने बताया कि टीवी स्क्रीन के सामने अधिक समय तक रहने से हाई बीपी का खतरा पाया गया. हालांकि ये एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी थी. इसलिए फिलहाल ये पुख्ता सबूत नहीं है कि स्क्रीन टाइम सीधे हाई बीपी का कारण बनती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि आप इसे लीमिट न रखें. क्योंकि एक्सपर्ट्स अब भी यही सलाह देंगे कि स्क्रीन के आगे जितना कम हो सके उनता कम रहें.

स्क्रीन देखने से क्या होगा?

रिसर्च के सामने आने के बाद ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर लंबे समय तक अगर स्क्रीन देखी तो क्या असर पड़ेगा. क्योंकि ये जानकारी महज आपको डराने के लिए नहीं है. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में थकन, सिरदर्द, नींद से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. क्योंकि स्क्रीन देखते समय लैपटॉप के आगे काम करते समय हम लगातार एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो इस कारण वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. कुछ लोगों को फोकस करने में परेशानी महसूस हो सकती है या फिर थकान महसूस हो सकती है.

बचाव के लिए क्या करें?

ऐसी समस्याएं अगर आप नहीं चाहते तो आपके पास सिर्फ एक ही ऑप्शन है कि स्क्रीन टाइम को लिमीट रखें. बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें. रोजाना एक्सरसाइज करें या फिर वॉकिंग को अपनी डेली लाइफस्टाइल में शामिल करें. पर्याप्त नींद लें, बैलंस्ड डाइट खाएं, लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें, और समय-समय पर बीपी की जांच करवाना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हनी सिंह के Bipolar Disorder में क्यों झड़ गए थे बाल? जानिए Mental Health और Hair Loss का कनेक्शन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments