Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. आज दिनभर की तीन बड़ी खबरों के बारे में जानेंगे. पहली खबर हीवटेव को लेकर है. दरअसल पीएम मोदी ने हीटवेव को लेकर देशवाशियों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. गौरतलब है कि नौतपा चल रहा है. ऐसे में पीएम ने देशवासियों को भीषण गर्मी से बचाव के कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं. साथ ही उन्होंने परिवारों के बुजुर्गों का भी खास ख्याल रखने की अपील की है. वहीं दूसरी खबर ICMR से जुड़ी हुई है. ICMR ने बताया कि भारतीय थाली कितनी सेहतमंद है. एक रिपोर्ट जारी कर उन्होंने प्रोटीन की सही मात्रा बताई है. तीसरी और आखरी खबर में जानेंगे कि मशहूर रैपर हनी सिंह को आखिर क्या हुआ था, वह किस बीमारी से पीड़ित थे? एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बीमारी के बारे में खुलकर बात की है, जिसमें उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण उनकी मेंटल हेल्थ तक खराब हो गई थी. खबरों को विस्तार से जानने के लिए देखिए सेहत की खबर फिट रहे इंडिया.
यह भी देखें: टंकी के पानी में घुल रहा जहर, क्या कहती WHO की रिपोर्ट, देखें VIDEO

