होमWellnessHome Remediesशरीर में नहीं होगी पानी की कमी, भारत में सदियों से किया...

शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, भारत में सदियों से किया जा रहा सेवन

Summer Drinks to Beat the Heat: गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना एक आम समस्या है. लेकिन इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ देसी नुस्खे अपना सकते हैं.

Summer Drinks to Beat the Heat: गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना एक आम समस्या है. लेकिन इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ देसी नुस्खे अपना सकते हैं. ये शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे और सेहत को भी दुरूस्त रखेंगे.

दरअसल आज के समय मार्किट में ओआरएस (ORS) लिक्विड, एनर्जी और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स, ग्लूकोज पाउडर और फ़िज़्ज़ी (Fizzy) टैबलेट्स जैसे प्रोडक्ट मौजूद हैं. ये शरीर को तुरंत एनर्जी देने और पानी की कमी को दूर करते हैं. लेकिन इनके अलावा आप कुछ देसी और सदियों से चले आ रहे पारपरिंक ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे इन हेल्दी और देसी ड्रिंक्स को बनाने का सरल तरीका. इन्हें बनाने के लिए किचन की कुछ जरूरी सामग्री का प्रयोग किया जाएगा.

हेल्दी और देसी ड्रिंक्स शरीर को रखें हाइड्रेट

बेल का शरबत

बेल का शरबत. इसे भारत में सदियों से पिया जाता है. बेल एक प्रकार का फल है. इसे आप मार्किट से आसानी से खरीद कर ला सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पके हुए बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लिया जाता है. फिर उसमें 3–4 गिलास पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स किया जाता है. मिक्स करने का बाद इसे छानकर स्वाद अनुसार चीनी या गुड़ डालकर इसका सेवन किया जा सकता है.

इसे पीने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं. बेल का शरबत शरीर को ठंडा रखने, लू से बचाने और डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करने में मदद करता है. इसे आप घर से निकलने से पहले पी सकते हैं.

नींबू पानी

गर्मियों के मौसम में नींबू पानी घर-घर में बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से पानी एक बर्तन में निकाल लें. अब इसमें नींबू, चीनी और स्वाद के लिए काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. पानी को ठंडा करने के लिए आखिर में बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं. नींबू में विटामिन सी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं. इसके पीन से शरीर बीमारियों से भी बचा रहता है.

नारियल पानी

नारियल पानी पीने के लिए आपको किसी तरह की कोई मेहनत करने की जरूरत नहीं. इसे आप आसानी से बाजार से खरीदकर ला सकते हैं. दक्षिण भारत में सदियों से नारियल की खेती की जाती है. नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है. वहीं शरीर हीटस्ट्रोक से बचा रहता है. आप दिनभर में एक से दो बार इसका सेवन कर सकते हैं.

नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को ठंडक, ऊर्जा और ताजगी देते हैं. गर्मियों में यह डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचाने में फायदेमंद माना जाता है.

छाछ पिएं

गर्मियों में शरीर को ठंडा और पानी की कमी को दूर रखने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं. इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं. छाछ बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें. अब इसमें 2–3 गिलास ठंडा पानी मिलाकर फिर से मिलाएं. ताकि यह पतली और स्मूद हो जाए. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और चाहें तो पुदीना भी मिला सकते हैं. छाछ शरीर को ठंडक देती है, डिहाइड्रेशन कम करती है, पाचन सुधारती है और गर्मियों में एनर्जी व ताजगी बनाए रखने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: Heatwave Side Effects: हीटवेव से आंखों को गंभीर नुकसान, बचाव करने के लिए अपनाएं ये तरीके

FAQs

सवाल: कौन-सा ड्रिंक शरीर को ठंडा रखता है?

जवाब: छाछ और आम पन्ना.

सवाल: गर्मियों में सबसे अच्छा ड्रिंक कौन-सा है?

जवाब: नारियल पानी और नींबू पानी.

सवाल: गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए क्या पिएं?

जवाब: पानी, ORS और फ्रूट जूस.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments