Blinkit Yogurt Complaint:आज हर कोई क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर निर्भर है. कुछ भी सामान मंगवाना हो मिनटों में घर पहुंच जाता है. लोग दूध, दही, ब्रेड, फल या फिर दूसरी चीजों के लिए भी इन्हीं चीजों पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में खाने की क्वालिटी अच्छी न हो तो सवाल उठना भी लाजमी है. क्योंकि ये क्सटमर्स की सीधे हेल्थ से जुड़ा हुआ है. ऐसा ही एक मामला ब्लिंकइट से सामने आया है.
इस मामले के सामने आते ही ब्लिंकिट पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं. क्योंकि ये ग्राहकों के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं. साथ ही उनकी सेहत से भी जुड़ा मुद्दा है. जानकारी मिली की ब्लिंकइट से दही को मंगवाने के बाद एक कस्टमर की तबियत खराब हो गई थी. जिसपर फूड सेफ्टी रेगुलेटर यानी FSSAI ने बड़ा एक्शन लिया है. ये मामला FSSAI के बाद कंपनी से इस पूरे मामले का जवाब मांगा गया है.
ग्राहक ने की शुरुआत
जान लेते हैं कि आखिर कहां से इस मामले की शुरुआत हुई. जानकारी के अनुसार एक ग्राहक ने शिकायत दर्ज की थी. इस शिकायत में ये दावा किया गया कि ब्लिंकिट से मंगाई गई दही खाने के बाद उस व्यक्ति की तबियत अचानक बिगड़ गई. शिकायत सामने आई जिसके बाद FSSAI ने इस मामले पर संज्ञान लिया. और इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया. साथ ही कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है.
वहीं FSSAI के अनुसार ये ऐसा कोई पहला मामला नहीं आया है. इससे पहले भी ऐसी कई शिकायतें संस्था को मिलती रही है. जिसमें ग्राहकों ने प्लेटफॉर्म की ओर से खराब और दूषित या फिर डैमेज खाने के प्रोडक्ट्स की बात की है. लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए संस्था को शिकायत भेजी है. जबकि कुछ कुछ सीधे नियामक संस्था तक पहुंचीं.
FSSAI ने नोटिस जारी किया
वहीं इस वायरल मामले के सामने आने के बाद FSSAI ने प्लेटफॉर्म के खिलाफ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में साफ और कड़े शब्दों में कहा गया कि मामला खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की धारा 26 और 27 से जुड़ा हो सकता है. इन्हीं प्रावधानों के तहत किसी भी फूड बिजनेस ऑपरेटर या प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी होती है, ये जिम्मेदारी कि कंज्यूमर तक सुरक्षित और क्वालिटी मानकों के अनुरूप खाद्य प्रोडक्ट को पहुंचाए.नियामक का कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता तक असुरक्षित या खराब खाद्य उत्पाद पहुंचता है तो संबंधित पक्ष की जवाबदेही तय की जा सकती है.
24 घंटे में देना होगा जवाब
अब इस मामले को लेकर जानकारी है कि FSSAI ने कंपनी से 24 घंटे के अंदर जवाब और क्लैरिफिकेशन देने को कहा है. संस्ता ये जानना चाहती है कि इन शिकायतों के बाद कंपनी ने क्या कार्रवाई की, प्रोडक्ट की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था मौजूद की गई है. साथ ही आने वाले निकट भविष्य में इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे इसका जवाब जरूर दें.
यह भी पढ़ें: IRCTC को FSSAI का नोटिस, ट्रेन में खाने के बर्तनों की सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

