होमWellnessFitnessघर को बनाएं Gym, Resistance Band से घर बैठे बनें फिट, एक्सपर्ट...

घर को बनाएं Gym, Resistance Band से घर बैठे बनें फिट, एक्सपर्ट से जानें

Chest Workout with Resistance Band: आज के समय में ऐसा कोई लड़का नहीं होगा जो मस्कुलर बॉडी की चाहत में जिम न जॉइन करता हो.

Chest Workout with Resistance Band: आज के समय में ऐसा कोई लड़का नहीं होगा जो मस्कुलर बॉडी की चाहत में जिम न जॉइन करता हो. स्कूल खत्म हुआ नहीं कि सभी नौजवाव जिम जॉइन करके बैठ जाते हैं. लेकिन जिम जाना हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता. लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि आप केवल एक बैंड की मदद से जिम जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं. ये बैंड आपकी मस्कुलर बॉडी बनाने में मदद करेगी. चलिए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फिटनेस वर्ल्ड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश कपूर बताते हैं, अगर आपको एक्सरसाइज करनी है तो किसी एक्सपर्ट की मदद से एक्सरसाइज करें. ऐसे में आपको इंजरी के चांसेस नहीं रहते साथ ही रिजल्ट भी अच्छे मिलते हैं. लेकिन अगर आप जिम अफोर्ड नहीं कर सकते तो आपके लिए रेजिस्टेंस बैंड काम आएगा.

क्या है रेजिस्टेंस बैंड

रेजिस्टेंस बैंड (Resistance Band) एक लचीला और मजबूत इलास्टिक बैंड होता है, जिसकी मदद से आप एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं. ये बैंड शरीर की मांसपेशियों को लचीला, मजबूत और फिटनेस में सुधार करने में मदद करता है. यह बैंड अलग-अलग आकार, लंबाई और कई आकार में आता है. इसकी मदद से हाथ, कंधे, छाती, पीठ, पेट और पैरों सहित पूरे शरीर की एक्सरसाइज आसानी से की जा सकती है.

क्या है वुडचॉपर एक्सरसाइज?

वुड चॉपर (Wood Chopper) एक फुल-बॉडी और कोर-स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है. ये एक्सरसाइज खासतौर पर पेट (abs), बगल की मांसपेशियों (obliques), पीठ और कंधों को मजबूत करती है. वैसे तो इसे डम्बल, मेडिसिन बॉल या केबल मशीन की मदद से किया जाता है, लेकिन आप इसे रेजिस्टेंस बैंड से आसानी से कर सकते हैं.

ऐसे करें वुडचॉपर एक्सरसाइज

  • बैंड को अपने पैरों के पास रखें. इस बैंड की मदद से दूर जाने की कोशिश करें.
  • अगर आप लेफ्ट साइड मुड़ रहें हैं तो अपने लेफ्ट साइड वाला हाथ सीधा रखें, राइट साइड थोड़ा शरीर को मोड़ें. लेफ्ट घुटने को बाहर की ओर घुमाएं.
  • पीठ सीधी रखें. अपने कूल्हों को बाईं ओर घुमाएं, बाजुओं को हर समय छाती के सामने रखते हुए, उन्हें ऐसे फैलाएं जैसे कि आप किसी पेड़ को काट रहे हों.
  • इस स्थिति को आप अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं.

ऐसे करें पुश-अप

मध्यम (Medium) रेजिस्टेंस वाला बैंड शुरुआती लोगों के लिए बेहतर माना जाता है. बैंड को अपनी पीठ के पीछे से निकालकर दोनों हाथों में पकड़ें और पुश-अप पोजिशन में आ जाएं. बैंड आपकी ऊपरी पीठ पर टिका होना चाहिए और हाथों में अच्छी तरह से टाइट होना चाहिए. धीरे-धीरे शरीर को नीचे लेकर जाएं, जैसे पुश-अप एक्सरसाइज करते हैं. इसे आप घर पर आसानी से कर सकते हैं. बैंड रेजिस्टेंस चेस्ट पर दबाव डालता है, जिससे चेस्ट मसल्स तेजी से ग्रो होती हैं. साथ ही शोल्डर और ट्राइसेप्स मजबूत होते हैं.

ऐसे करें स्क्वाट एक्सरसाइज

रेजिस्टेंस बैंड को दोनों पैरों के नीचे रखें और दोनों सिरों को हाथों में पकड़ें. आप चाहें तो बैंड को जांघों (thighs) के ऊपर भी लूप करके इस्तेमाल कर सकते हैं. पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर सीधे खड़े हो जाएं. पीठ सीधी रखें और छाती ऊपर. धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें, जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों. इस पोजीशन में आप जितनी देर बैठ सकते हैं अपनी सुविधानुसार बैठें. फिर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं.

यह भी पढ़ें: फेफड़ों को खोखला कर देंगा तंबाकू का सेवन, रोजाना करें ये योगासन, बढ़ेंगी कार्यक्षमता

यहा देखें पूरा वीडियो

FAQs

सवाल: रेजिस्टेंस बैंड क्या होता है?

जवाब: रेजिस्टेंस बैंड एक इलास्टिक (लचीला) फिटनेस टूल होता है, जिसका उपयोग एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों पर प्रतिरोध पैदा करने के लिए किया जाता है. इससे शरीर की ताकत, लचीलापन और स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है.

सवाल: रेजिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

जवाब: रेजिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल लगभग हर उम्र के लोग कर सकते हैं, जैसे फिटनेस की शुरुआत करने वाले लोग, महिलाएं, बुजुर्ग, जिम जाने वाले शुरुआती लोग और चोट के बाद रिकवरी कर रहे व्यक्ति। यह घर पर आसान और प्रभावी वर्कआउट का अच्छा विकल्प है.

सवाल: रेजिस्टेंस बैंड के क्या फायदे हैं?

जवाब: रेजिस्टेंस बैंड से घर पर आसानी से वर्कआउट किया जा सकता है. यह सस्ता, हल्का और पोर्टेबल होता है. इसके उपयोग से पूरे शरीर की एक्सरसाइज की जा सकती है और यह जोड़ों पर कम दबाव डालता है, इसलिए बुजुर्गों और शुरुआती लोगों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments