होमWellnessFitnessफेफड़ों को खोखला कर देंगा तंबाकू का सेवन, रोजाना करें ये योगासन,...

फेफड़ों को खोखला कर देंगा तंबाकू का सेवन, रोजाना करें ये योगासन, बढ़ेंगी कार्यक्षमता

Lungs Health Exercise: हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है.

Lungs Health Exercise: हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर हेल्थ समस्याओं के प्रति जागरूक करना और इसकी लत छुड़ाने के लिए प्रेरित करना है.

बता दें कि तंबाकू (धूम्रपान या चबाने वाले प्रोडक्ट) के कारण पूरी दुनिया में हर साल 80 लाख (8 मिलियन) से अधिक और अकेले भारत में लगभग 13.5 लाख (13.5 लाख) लोगों की मौत होती है. इसके अलावा इसके सेवन से फेफड़ों की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है. वहीं अगर फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है.

तंबाकू पहुंचाता नुकसान

दरअसल तंबाकू में मौजूद निकोटिन और अन्य हानिकारक केमिकल शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं इसके सेवन से फेफड़ों के कैंसर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और सांस संबंधी गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है. इतना ही नहीं, तंबाकू का सेवन ओरल हेल्थ का जोखिम करती है. दांतों और मसूड़ों की बीमारी होने का खतरा भी रहता है. इसलिए ये योगासन करें, जिससे आपकी फेफड़ों की कार्यक्षमता मजबूत होगी.

फेफड़ों को मजबूत बनाएंगे ये योगासन

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

अगर आप अपने फेफड़ों को साफ करना चाहते हैं, तो अनुलोम-विलोम प्राणायाम की प्रैक्टिस कर सकते हैं. इसे करने के लिए शांत जगह पर सुखासन में बैठें जाएं. दाहिने हाथ से एक नाक बंद करके दूसरी से सांस लें, फिर बदलकर दूसरी से छोड़ें. यह प्रक्रिया धीरे-धीरे दोहराएं. इसे 5–10 मिनट रोज सुबह खाली पेट करें. इससे तनाव कम होता है, फेफड़े मजबूत होते हैं और मन शांत रहता है.

कपालभाति प्राणायाम

फेफड़ों को साफ करने के लिए आप कपालभाति प्राणायाम की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं. इसे करने के लिए सुखासन में बैठें जाएं. गहरी सांस लें और पेट को अंदर की ओर खींचते हुए तेजी से सांस बाहर छोड़ें. सांस अपने आप अंदर आने दें और केवल छोड़ने पर ध्यान दें. इसे 1–3 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं. ये आसन न सिर्फ फेफड़ों को मजबूत करता है बल्कि पेट की मांसपेशियों की सक्रियता को भी बढ़ाता है.

भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम की मदद से आप फेफड़ों को मजबूत बना सकते हैं. भ्रामरी प्राणायाम करने के लिए भी आप सुखासन में बैठ जाएं और आंखें बंद करें. दोनों कानों को अंगूठों से बंद करें. गहरी सांस लें और सांस छोड़ते समय मधुमक्खी जैसी ‘भ्रं’ आवाज निकालें. इसे 5–10 बार दोहराएं. भ्रामरी आसन के दौरान निकलने वाली आवाज दिमाग की नसों को आराम देती है, जिससे स्ट्रेस कम होता है. इस योगासन की प्रैक्टिस से ध्यान लगाने में मदद मिलती है और फेफड़े की मजबूती भी बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में पुरूष कैसे रखें खुद को फिट, क्यों खराब होने लगती फिटनेस? जानें बड़े कारण

FAQs

सवाल: क्या फेफड़ों की एक्सरसाइज रोज करनी चाहिए?

जवाब: हां, नियमित रूप से फेफड़ों की एक्सरसाइज करने से श्वसन प्रणाली मजबूत रहती है, स्टैमिना बढ़ता है और सांस फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. हालांकि किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

सवाल: फेफड़ों की सेहत के लिए कौन-सी एक्सरसाइज फायदेमंद हैं?

जवाब: गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज (deep breathing), प्राणायाम, योगासन जैसे अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका, हल्की दौड़ (jogging) और तेज़ पैदल चलना (brisk walking) फेफड़ों को मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती हैं.

सवाल: लंग्स (फेफड़ों) की सेहत के लिए एक्सरसाइज क्यों जरूरी है?

जवाब: नियमित शारीरिक गतिविधि और एक्सरसाइज फेफड़ों की क्षमता (lung capacity) को बेहतर बनाने में मदद करती है. इससे शरीर में ऑक्सीजन का संचार अच्छा होता है और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments