होमWellnessBeautyमस्कारा लगाने का क्या है सही तरीका? इन बातों का रखें ध्यान,...

मस्कारा लगाने का क्या है सही तरीका? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी जलन-इंफेक्शन

Side effects of Mascara: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मस्कारा का प्रयोग किया जाता है. इसकी मदद से आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं.

Side effects of Mascara: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मस्कारा का प्रयोग किया जाता है. इसकी मदद से आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं. लेकिन अगर आप इन्हें सुरक्षित तरीकों से इस्तेमाल नहीं करते तो आपकी आंखों को नुकसान भी हो सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए जानते हैं.

मस्कारा अगर लंबे समय तक आंखों पर लगा रहे या ठीक से साफ न किया जाए, तो यह पलकों की जड़ों में जमा होकर बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकता है. इससे आंखों में जलन और सूजन जैसी समस्या हो सकती है. नकली आईलैश लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ग्लू भी कई बार सेंसिटिव स्किन में रिएक्शन पैदा कर सकता है. गलत तरीके से आईलैश लगाने या हटाने पर पलकों को भी नुकसान पहुंच सकता है और वे टूट सकती हैं.

मस्कारा क्या है?

मस्कारा एक ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसे आंखों की पलकों पर लगाया जाता है. मस्कारा की मदद से पलके घनी, लंबी और खूबसूरत लगती हैं. यह आमतौर पर काला रंग में आता है. लेकिन आजकल मार्किट में यह कई रंगों में भी उपलब्ध है. इसे आप ब्रश की मदद से आंखों की पलकों पर लगा सकते हैं. मस्कारा का उपयोग आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है, खासकर मेकअप में. यह पलकों को डार्क करके आंखों को अधिक उभरा हुआ लुक देता है. हालांकि इसका सही तरीके से और साफ-सफाई के साथ इस्तेमाल करना जरूरी होता है, ताकि आंखों में किसी तरह की जलन या इंफेक्शन से बचा जा सके.

रखें ये सावधानी

  • हमेशा अच्छी और भरोसेमंद ब्रांड का मस्कारा ही इस्तेमाल करें.
  • एक्सपायरी या पुराना मस्कारा उपयोग करने से बचें.
  • लगाने से पहले आंखों और चेहरे को अच्छी तरह साफ करें.
  • मस्कारा धीरे-धीरे लगाएं और आंखों के अंदर जाने से बचें.
  • किसी और का मस्कारा शेयर न करें, इससे इंफेक्शन हो सकता है.
  • सोने से पहले मस्कारा जरूर हटा दें.
  • रोजाना मेकअप रिमूवर से अच्छी तरह सफाई करें.
  • अगर जलन, लालपन या खुजली हो तो तुरंत उपयोग बंद करें.

मस्कारा छुड़ाने में रखें सावधानी

  • सबसे पहले किसी अच्छे आंखों के मेकअप रिमूवर या माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें.
  • कॉटन पैड को रिमूवर में भिगोकर आंखों पर हल्के हाथ से रखें.
  • कुछ सेकंड बाद धीरे-धीरे नीचे की ओर पोंछते हुए मस्कारा हटाएं.
  • रगड़कर साफ न करें, इससे आंखों में जलन हो सकती है और पलकें टूट सकती हैं.
  • वॉटरप्रूफ मस्कारा हो तो ऑयल-बेस्ड रिमूवर ज्यादा असरदार होता है.
  • अंत में चेहरे को साफ पानी से धो लें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं.

यह भी पढ़ें: अगर स्किन पर दिखें ये लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर, इन बातों का रखें ध्यान

FAQs

सवाल: मस्कारा इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?

जवाब: मस्कारा इस्तेमाल करते समय आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, एक्सपायरी प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए और सोने से पहले इसे पूरी तरह हटा देना चाहिए ताकि आंखों में इंफेक्शन या जलन न हो.

सवाल: मस्कारा का उपयोग कैसे किया जाता है?

जवाब: मस्कारा को ब्रश की मदद से पलकों पर हल्के हाथों से लगाया जाता है. इसे ऊपर और नीचे की पलकों पर लगाया जाता है, जिससे आंखों का लुक अधिक उभरा हुआ और सुंदर दिखता है.

सवाल: मस्कारा क्या होता है?

जवाब: मस्कारा एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है जिसे आंखों की पलकों (आईलैश) पर लगाया जाता है ताकि वे घनी, लंबी और आकर्षक दिखें. यह मेकअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments