होमWellnessBeautyअगर स्किन पर दिखें ये लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर, इन...

अगर स्किन पर दिखें ये लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर, इन बातों का रखें ध्यान

how to protect skin in hot weather: गर्मियों में स्किन समस्याएं बढ़ जाती है. खुजली, रैशेज, रेडनेस जैसी समस्याओं को भूलकर भी नजरअंदाज न करें.

how to protect skin in hot weather: गर्मियों में स्किन समस्याएं बढ़ जाती है. स्किन में खुजली, रैशेज, रेडनेस और धूल-प्रदूषण के कारण स्किन का डलनेस होना स्किन ब्यूटी खराब कर देता है. लेकिन हम इन्हें आम समझकर इग्नोर कर देते हैं. ऐसा करना स्किन सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि इन्हें भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कैसे इन समस्याओं को कम किया जा सकता है. चलिए जानते हैं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि स्किन में रेडनेस, खुजली और स्किन रिएक्शन की समस्याएं होती है. वहीं दानों की समस्याएं भी होती है. ऐसे में ये समस्याएं स्किन सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकती है. अगर इन्हें समय रहते संभाला न जाए तो ये स्किन में पिग्नेंटेशन या निशान पैदा कर सकती हैं.

क्यों होती ये समस्याएं

एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों में स्किन का ऑयली और पीसीनेदार होना आम बात है. वहीं जब स्किन पर पसीनों की लेयर आती है तो वह सीबम, गंदगी और बैक्टीरिया के साथ मिल जाता है. ऐसे में ये स्किन के पोर्स को बंद कर देती है. स्किन के पोर्स बंद होने से स्किन में खुजली और दानों की समस्या होती है. इसलिए गर्मियों के दिनों में स्किन की देखभाल करनी बहुत जरूरी है.

इन समस्याओं को न करें नजरअंदाज

बार-बार लाल चकत्ते या रैशेज

गर्मियों में पसीने के कारण स्किन पर एलर्जी की समस्या हो जाती है. अगर आपको स्किन पर एलर्जी या लाल रेडनेस जैसा महसूस हो तो भूलकर भी इन्हें नजरअंदाज न करें. ये स्किन की संवेदनशीलता या इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है.

ज्यादा खुजली या जलन

अगर स्किन में लगातार खुजली और जलन हो रही है तो भी नजरअंदाज न करें. अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो त्वचा पर सूजन, घाव या संक्रमण बढ़ सकता है. लगातार खुजलाने से स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है.

फोड़े-फुंसी निकलना

गर्मियों में पसीना और बैक्टीरिया बढ़ने से फोड़े-फुंसी हो सकते हैं. यह स्किन में संक्रमण या ऑयल जमा होने का संकेत हो सकता है. अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए, तो संक्रमण बढ़ सकता है और दर्द, सूजन या पस बनने जैसी समस्या हो सकती है. लगातार फोड़े-फुंसी होना त्वचा की गहरी समस्या का संकेत भी हो सकता है.

स्किन का बहुच ज्यादा लाल होना

स्किन की समस्याओं में स्किन का लाल होना भी शामिल है. पसीने कारण स्किन में खुजली पैदा होती है. वहीं अगर आप इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं तो ये जलन, दर्द और संक्रमण की समस्या बढ़ा सकती है. लंबे समय तक लालिमा बने रहना गंभीर स्किन समस्या का संकेत भी हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • रोजाना 1–2 बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें.
  • बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
  • पर्याप्त पानी पिएं (हाइड्रेटेड रहें).
  • फल और हरी सब्जियाँ ज्यादा खाएं.
  • जंक और ऑयली फूड कम करें.
  • स्किन को रोज मॉइस्चराइज करें.
  • पर्याप्त नींद लें (7–8 घंटे).
  • तनाव कम करने की कोशिश करें.
  • चेहरे को बार-बार छूने से बचें.
  • साफ तौलिया और तकिए का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: गर्मी में पिंपल फ्री स्किन चाहिए? ऐसे लगाएं सीरम, चेहरे पर आएगा निखार

FAQs

सवाल: समर स्किन केयर में किन चीजों से बचना चाहिए?

जवाब: ज्यादा ऑयली और जंक फूड, धूप में बिना सनस्क्रीन निकलना और स्किन को बार-बार गंदे हाथों से छूना से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पिंपल्स और एलर्जी बढ़ सकती है.

सवाल: गर्मियों में स्किन की देखभाल कैसे करें?

जवाब: रोज हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें, सनस्क्रीन लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं और फल-सब्जियां खाएं. इससे स्किन हाइड्रेटेड और फ्रेश रहती है.

सवाल: समर स्किन केयर क्यों जरूरी है?

जवाब: गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल की वजह से स्किन डल, ऑयली और डिहाइड्रेट हो सकती है. इसलिए स्किन को सुरक्षित और हेल्दी रखने के लिए समर स्किन केयर जरूरी है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments