Periods & Bone Health: महिलाओं में 40 की उम्र के बाद शरीर में कई हार्मोनल बदलाव शुरू होने लगते हैं, जिन्हें Menopause की प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है. इसी विषय पर फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि पीरियड्स बंद होने का सही समय क्या होता है? वहीं उन्होंने Menopause के दौरान महिलाओं को किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसके बारे में खुलकर बात की.
विशेषज्ञों के अनुसार Menopause के दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से Mood Swings, नींद की समस्या और Urine Control कमजोर होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. सही डाइट, नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह से इन समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. वहीं जो लोग Hormone Replacement Therapy (HRT) कराते हैं. उन्हें ऐसी थेरेपी करानी चाहिए या नहीं इसको लेकर भी जरूरी जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर नहीं दिखेगा बढ़ती उम्र का असर, कैसे? एक्सपर्ट से जानें

