होमHealth NewsNFHS-6 Report: मोटापा और हाई ब्लड शुगर बढ़ा, लेकिन हाई BP के...

NFHS-6 Report: मोटापा और हाई ब्लड शुगर बढ़ा, लेकिन हाई BP के मामलों में आई कमी

NFHS-6 Report: NFHS-6 रिपोर्ट के अनुसार देश में मोटापा और हाई ब्लड शुगर के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं राहत की बात यह है कि हाई ब्लड प्रेशर के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है, हालांकि विशेषज्ञ अभी भी इसे चुनौती मान रहे हैं.

NFHS-6 Report: मोटापा और डायबिटीज ये कुछ ऐसी समस्याएं हैं जो आज स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है. इसपर हाल ही में एक आंकड़ों की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. जिसने काफी चिंता खड़ी कर दी है. जानकारी के मुताबिक इसपर एक सर्वे हुआ. ये सर्वे साल 2019 के बाद से मोटापे और डायबिटीज के मामलों में तेजी को दिखाता है.

इसकी वजह है कि कहीं न कहीं लोगों की लाइफस्टाइल में बदलाव, अनियमित और अनबैलंस्ड खाना, और फिजिकल एक्टीविटी में कमी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इसपर समय रहते न ध्यान दिया गया तो कंडिशन और भी खराब हो सकती है. हालांकि एक ओर चिंता वाली बात है तो दूसरी और राहत भरी बात ये है कि हाई ब्लड प्रेशर के मामलों में कमी दर्ज की गई है.

मोटापा बढ़ा, बढ़ी चिंता

रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों और महिलाओं दोनों में मोटापे की समस्या पहले के मुकाबले बढ़ी है. विशेषज्ञों का मानना है कि खराब लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनहेल्दी खानपान इसकी बड़ी वजह हो सकते हैं.

ब्लड शुगर के मामले भी बढ़े

NFHS-6 के आंकड़ों से पता चलता है कि हाई ब्लड शुगर वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है. यह संकेत देता है कि देश में डायबिटीज और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

NFHS 6 Report 2

कम वजन वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी

रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बात सामने आई है. जहां एक तरफ मोटापा बढ़ रहा है, वहीं BMI 18.5 से कम यानी कम वजन वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसका मतलब है कि देश में कुपोषण और पोषण असंतुलन की समस्या अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

हाई ब्लड प्रेशर के मामलों में कमी

रिपोर्ट के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर के मामलों में कुछ गिरावट देखी गई है. यह बदलाव बेहतर जागरूकता, समय पर जांच और इलाज की वजह से हो सकता है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हाई BP अभी भी एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रिपोर्ट भारत में “डबल न्यूट्रिशन बर्डन” की तस्वीर दिखाती है. यानी एक तरफ लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ बड़ी आबादी अभी भी कम वजन और पोषण की कमी से जूझ रही है. ऐसे में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: IRCTC को FSSAI का नोटिस, ट्रेन में खाने के बर्तनों की सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments