New Injections for High BP Blood Pressure: बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और बढ़ते तनाव के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ये दोनों स्थितियां हृदय रोग और हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाने वाले कारण माने जाते हैं. ऐसे में अक्सर सवाल उठते हैं कि ऐसी स्थितियों को कैसे कंट्रोल किया जाए? किन दवाईयों का सेवन करें? वहीं मार्किट में नए तरह के इंजेक्शन आए हैं. लेकिन सवाल ये है कि इन इंजेक्शन को लेना कितना सेफ है? इन सभी सवालों को लेकर फिट रहे इंडिया ने ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर हरनीश सिंह भाटिया से खास बातचीत की है.
डॉक्टर के अनुसार डॉक्टर के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल थोड़ा बढ़ा हुआ है तो शुरुआत में खानपान में सुधार, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रित करके इसे कम किया जा सकता है. हालांकि, कुछ मामलों में दवाओं की आवश्यकता पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि कोलेस्ट्रॉल की दवा कब बंद की जा सकती है, यह व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति, जोखिम कारकों और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है.
यह भी देखें: गर्मी में नहीं बनेगी पथरी, Diet से तुरंत निकाले ये खाना, एक्सपर्ट से जानें

