होमExplainersपानी पीने से नहीं दूर होती डिहाइड्रेशन की समस्या! न्यूट्रिशनिस्ट ने खोले...

पानी पीने से नहीं दूर होती डिहाइड्रेशन की समस्या! न्यूट्रिशनिस्ट ने खोले राज

Dehydration Symptoms: गर्मी में 3 लीटर या उससे ज्यादा पानी पीने के बाद भी शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है अगर इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाए. एक्सपर्ट्स ने इसके लक्षण और बचाव के तरीके बताए हैं.

Dehydration Symptoms: गर्मियों का मौसम है, ऐसे मौसम में अपनी एक्सट्रा केयर करनी पड़ती है. खुद को हाइड्रेट रखना पड़ता है. इसके लिए खूब सारा पानी का इनटेक करना बहुत जरूरी हो जाता है. लेकिन क्या हो कि अगर आप ढेर सारा पानी भी पी लें तब भी आपकी तबियत बिगड़ जाए. 3 लीटर से अधिक भरपूर पानी पीने के बाद भी अगर डॉक्टर आपसे ये कह दे कि आपके शरीर में पानी की कमी है तो कैसा लगेगा?

बेशक हैरानी ही होगी. डॉक्टर्स बताते हैं कि खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पर्याप्त मात्रा में पानी पी लेना काफी नहीं होता. क्योंकि पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स का भी सही बैलंस होना उतना ही जरूरी होता है. इसलिए पानी पीना काफी नहीं होता है.

सिर्फ पानी की नहीं होती जरूरत

डॉक्टर्स भी मानते हैं कि हमारी बॉडी को सिर्फ पानी की जरूरत नहीं होती है. इसके साथ-साथ शरीर को सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे दूसरे मिनरल्स भी चाहिए होते हैं. क्योंकि ये सब मिनरल्स हमारे पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं और आप गर्मी में देख ही रहे हैं कि कितने पसीने आते हैं. जिसके कारण सिर्फ पानी पीने से ये कम नहीं किए जा सकते. इसलिए पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी तो पीते रहें, लेकिन अचानक से बहुत सारा पानी पीना सही नहीं होता, ये आपके शरीर को उतना फायदा नहीं देता है.

कब होता ही डिहाइड्रेशन की समस्या?

अब समझ लेते हैं कि आखिर डिहाइड्रेशन की समस्या कब होती है? तो इसका जवाब है कि हमारा शरीर पानी को त्वचा, फेफड़ों और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के जरिए बाहर निकालता है. अब डिहाइड्रेशन की समस्या तब होती है, जब पानी का नुकसान उसकी भरपाई से अधिक होने लगे तो ये सोडियम के बिना पानी के नुकसान का भी कारण हो सकता है. यह स्थिति अक्सर ज़रूरी पानी के नुकसान की भरपाई न कर पाने के कारण पैदा होती है.

पानी नहीं तो फिर क्या?

दरअसल न्यूट्रिशनिस्ट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया इसमें उन्होंने बताया कि केवल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या दू नहीं होती है. उनका कहना है कि आपको दूसरे मिनरल्स की भी जरूरत पड़ती है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि आपके शरीर को पोटैशियम और मैग्नीशियम भी चाहिए होता है. अब इलेक्ट्रोइट्स पानी को सही से आपके शरीर के अंजर अब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं. उनके बिना अदर आप पानी पिए तो सिर्फ शरीर से होकर ही निकल जाएगा.

ये लक्षण दिखें तो सावधान

अगर आपको शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दें तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. जैसे अगर सिरदर्द, फटीग, डिजीनेस, क्रैंप्स, ब्रेन फॉग इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो शरीर सिर्फ पानी ही नहीं मांग रहा बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की भी मांग कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 11,000 लीटर मिलावटी दूध बरामद, FSSAI ने बताया पहचान का सबसे आसान टेस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments