होमWellnessFitnessGym सप्लीमेंट को नेचुरल चीजों से करें रिप्लेस, अपनाएं सुरक्षित तरीका

Gym सप्लीमेंट को नेचुरल चीजों से करें रिप्लेस, अपनाएं सुरक्षित तरीका

Side Effects of Gym Supplements and Protein: आज के समय में कई लोग मस्कुलर बॉडी बनाने के चक्कर सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं.

Side Effects of Gym Supplements and Protein: आज के समय में कई लोग मस्कुलर बॉडी बनाने के चक्कर सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. मस्कुलर बॉडी और एप्स की चाहत में जिम के अलावा वह सप्लीमेंट्स लेना भी शुरू कर देते हैं. जिम सप्लीमेंट्स में व्हे प्रोटीन (Whey Protein), केसीन प्रोटीन (Casein Protein), क्रिएटिन (Creatine), बीसीएए (BCAA), ईएए (EAA), प्री-वर्कआउट (Pre-Workout), मास गेनर (Mass Gainer), ग्लूटामाइन (Glutamine), ओमेगा-3 (Omega-3 Fish Oil) और मल्टीविटामिन (Multivitamin) शामिल हैं.

लेकिन क्या ये सप्लीमेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? अक्सर देखा जाता है कि जानकारी के अभाव और एक-दूसरे की देखा-देखी में इन सप्लीमेंट्स का सेवन करने लगते हैं. लेकिन गलत तरीके से सप्लीमेंट लेना शरीर पर गंभीर असर डाल सकता है.इसलिए इनका सेवन करने से पहले सही और जरूरी जानकारी जरूर लें.

जिम सप्लीमेंट्स लेने से क्या होता है?


जिम सप्लीमेंट्स लेने से शरीर को एक्सट्रा मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं. ये पोषक तत्व मांसपेशियों की ग्रोथ, वर्कआउट के बाद रिकवरी और शारीरिक बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. कुछ सप्लीमेंट्स जैसे व्हे प्रोटीन और क्रिएटिन मसल्स बनाने और ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं, जबकि प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट्स एक्सरसाइज के एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट कहते हैं कि सप्लीमेंट्स तभी असर करते हैं जब इन्हें बैलेंस्ड तरीके से लिया जाए. जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से लिया गया सप्लीमेंट्स डाइजेस्टिव सिस्टम और किडनी पर असर डाल सकता है. वहीं सेहत संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है. इसलिए इन्हें विशेषज्ञ की सलाह के बिना न लें.

सप्लीमेंट्स लेना का सही तरीका क्या है?

आपको ये समझना जरूरी है कि जिम सप्लीमेंट्स लेने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है. क्योंकि एक्सपर्ट आपकी उम्र और शरीर की जरूरत के हिसाब से इन्हें सेवन की सलाह देता है. इसके साथ ही मेडिकल हिस्ट्री को भी ध्यान में रखें. हर व्यक्ति का शरीर अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है, इसलिए एक ही सप्लीमेंट सभी के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता.

जिम सप्लीमेंट को नेचुरल चीजों से कैसे रिप्लेस

  • व्हे प्रोटीन (Whey Protein): दूध, दही, पनीर, अंडे, चिकन, मछली, दालें, सोयाबीन.
  • मास गेनर (Mass Gainer): केला, दूध, ओट्स, पीनट बटर, ड्राई फ्रूट्स, घर का बना हाई-कैलोरी शेक.
  • प्री-वर्कआउट (Pre-Workout): ब्लैक कॉफी, केला, खजूर, किशमिश.
  • बीसीएए (BCAA): अंडे, चिकन, मछली, दूध, दही, पनीर.
  • ईएए (EAA): अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, सोया, दालें और अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ.
  • क्रिएटिन (Creatine): मछली, रेड मीट और अन्य पशु-आधारित प्रोटीन स्रोत.
  • ग्लूटामाइन (Glutamine): अंडे, दूध, दही, पत्तागोभी, बीन्स.
  • ओमेगा-3 सप्लीमेंट: अखरोट, अलसी के बीज (Flaxseeds), चिया सीड्स, फैटी फिश.
  • मल्टीविटामिन: मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे और बीज.
  • रिकवरी ड्रिंक्स: नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और फलों का रस.

सही मात्रा में प्राकृतिक और संतुलित आहार लेने से ज्यादातर लोगों की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी हो सकती हैं और सप्लीमेंट्स पर निर्भरता कम हो सकती है. इसलिए मस्कुलर बॉडी के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज ने करें. सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल लंबे सयम में नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सही जानकारी और एक्सपर्ट की सलाह के साथ ही इन्हें लें.

यह भी पढ़ें: जिम नहीं जाते? फिर भी बना सकते हैं मजबूत मसल्स, जानिए कैसे

FAQs

सवाल:प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट की जगह क्या लिया जा सकता है?

जवाब: प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट की जगह ब्लैक कॉफी, केला, खजूर, किशमिश या अन्य प्राकृतिक ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ लिए जा सकते हैं, जो वर्कआउट के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं.

सवाल: व्हे प्रोटीन की जगह कौन-कौन सी प्राकृतिक चीजें खाई जा सकती हैं?

जवाब: व्हे प्रोटीन की जगह दूध, दही, पनीर, अंडे, चिकन, मछली, दालें और सोयाबीन जैसे प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाए जा सकते हैं.

सवाल: क्या जिम सप्लीमेंट्स को प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से रिप्लेस किया जा सकता है?

जवाब: हां, कई जिम सप्लीमेंट्स को दूध, दही, पनीर, अंडे, दालें, सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स और फलों जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से काफी हद तक रिप्लेस किया जा सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments