build muscle without gym: क्या आपको भी मस्कुलर बॉडी बनानी है? लेकिन जिम जाने का समय नहीं है. ये जरूरी नहीं कि जिम जाकर ही एक बेहतर बॉडी बन सकती है. जी नहीं, अगर आपको भी अच्छा दिखना है. मजबूत और फिट शरीर बनाना है तो आप घर पर रहकर ही कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं. ये एक्सरसाइज आपको फिट और सेहतमंद बनाने में मदद करेगी.
आज के समय में मसल्स बनाने, फिट और बेहतर दिखने के लिए जिम जॉइन करते हैं. भारी-भरकम मशीनों का प्रयोग करते हैं. लेकिन बिना जिम जाए भी घर पर अच्छी मसल्स बनाई जा सकती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ एक्सरसाइज मसल्स बनाने में मदद करती है. इन एक्सरसाइज को आप आसानी से घर पर कर सकते हैं. ये एक्सरसाइज न सिर्फ मसल्स बनाने में मदद करती है बल्कि शरीर मजबूत बनाती है.
बिना जिम जाए कैसे बनाएं मसल्स
डाइट
मसल्स ग्रोथ के लिए बैलेंस्ड डाइट का होना बहुत जरूरी है. ये डाइट एक्सरसाइज के दौरान टूटी मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद करती है. इसलिए एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन के सेवन की सलाह दी जाती है. प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों,स्किन और सेल्स के बनाने और रिपेयर करने में मदद करता है. इसलिए एक्सरसाइज के बाद अपना प्रोटीन इनटेक जरूर ले. इन्हें आप दूध, अंडे, दालें, पनीर और सोयाबीन, नट्स जैसी चीज़ों से भी ले सकते हैं.
आराम और नींद जरूरी
एक्सरसाइज के बाद आपको भरपूर आराम और नींद करने की जरूरत है. क्योंकि मसल्स बनाने के लिए बॉडी को आराम देना भी जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि मसल्स केवल एक्सरसाइज से नहीं बल्कि आराम से भी बनती है. आराम के दौरान टूटी मांसपेशिया खुद को रिपेयर करती है. रिपेयर करने के बाद वह खुद को पहले से ज्यादा मजबूत बना लेती है. इसके अलावा ग्रोथ हार्मोन (Growth Hormone) का उत्पादन भी बढ़ता है, जो मसल्स की रिकवरी और विकास में खास भूमिका निभाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर को पर्याप्त मात्रा में आराम नहीं मिलने पर मांसपेशियां सही ढंग से रिपेयर नहीं हो पाती. इसलिए एक्सरसाइज के बाद आराम करना जरूरी है.
एक्सपर्ट की सलाह
एक्सरसाइज किसी न किसी एक्सपर्ट की सलाह के ही करें, वहीं जो लोग पहली बार एक्सरसाइज कर रहे हैं उन्हें बिना एक्सपर्ट की सलाह के एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। शुरूआत में हल्की एक्सरसाइज करें। हल्की एक्सरसाइज की मदद से मसल्स बनने में मदद मिलती है.
इन एक्सरसाइज की मदद से बनेगी मसल्स
- पुश-अप्स (Push-ups): यह एक्सरसाइज छाती, कंधों और बाजुओं की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है.
- स्क्वैट्स (Squats): स्क्वैट्स पैरों, जांघों और ग्लूट्स (हिप्स) की मांसपेशियों पर काम करती है.
- लंजेस (Lunges): यह पैरों की ताकत बढ़ाने और संतुलन सुधारने में मदद करती है.
- प्लैंक (Plank): प्लैंक कोर मसल्स यानी पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है.
- पुल-अप्स (Pull-ups): यदि बार उपलब्ध हो तो यह पीठ, कंधों और बाजुओं की मांसपेशियों के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है.
- डिप्स (Dips): यह ट्राइसेप्स, कंधों और छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है.
इन एक्सरसाइज के साथ पर्याप्त प्रोटीन, संतुलित आहार और अच्छी नींद भी मसल्स ग्रोथ के लिए जरूरी हैं. इसलिए एक्सरसाइज के साथ इन बातों का भी ध्यान जरूर रखें, ताकि आपको बेहतर मसल्स बनाने में मदद मिले.
यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी रहेंगे सेहतमंद, कब्ज-पीठ दर्द से मिलेगा छुटकारा
FAQs
सवाल: जिम के बिना मसल्स बनाने में सबसे बड़ी गलती क्या होती है?
जवाब:कई लोग केवल एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं और पर्याप्त प्रोटीन, आराम तथा नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ के लिए रोजाना 7-9 घंटे की नींद और संतुलित आहार बेहद महत्वपूर्ण है.
सवाल: मसल्स बनाने के लिए डाइट में क्या शामिल करना चाहिए?
जवाब: मसल्स ग्रोथ के लिए प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दालें, पनीर, अंडे, दूध, सोया, मछली और चिकन का सेवन करना चाहिए. साथ ही पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट भी जरूरी हैं.
सवाल: क्या जिम जाए बिना मसल्स बनाई जा सकती हैं?
जवाब: हां, घर पर पुश-अप्स, स्क्वैट्स, लंजेस, प्लैंक और अन्य बॉडीवेट एक्सरसाइज करके मांसपेशियों की ताकत और आकार बढ़ाया जा सकता है. नियमित अभ्यास और सही तकनीक जरूरी है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

