Negative effects of fitness influencers: सोशल मीडिया का जमाना है. ऐसे में हर चीज सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही ट्रेंड होती है. लोग एक-दूसरे को देखकर तरह तरह की चीज़ों को फॉलो करते हैं. इसी में एक आता है फिटनेस, फिटनेस को भी कई लोग सोशल मीडिया से देखकर आसानी से फॉलो करने लगते हैं. लेकिन क्या बिना एक्सपर्ट के या फिर ये जानें कि वीडियो में दिखाई गई जानकारी आपकी बॉडी पर कितना फिट रहेगी इसके लिए उस वीडियो की जानकारी फॉलो करना सही है?
दरअसल कई बार अधूरी, गलत या बिना आधार वाली सलाह दी जाती है. यह हर व्यक्ति का शरीर, उम्र, हेल्थ पर फिट नहीं होती. हर व्यक्ति की शारीरिक जरूरत अलग-अलग है इसलिए सोशल मीडिया पर दी गई टिप्स अक्सर “वन साइज फिट्स ऑल” की तरह होती हैं, जो सभी पर लागू नहीं होतीं. इसलिए किसी भी फिटनेस रूटीन या डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, ताकि सुरक्षित और सही तरीके से हेल्दी रहा जा सके.
क्यों नहीं करना चाहिए सोशल मीडिया फॉलो
गलत और अधूरी जानकारी
सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ी किसी भी जानकारी को इसलिए नहीं फॉलो करना चाहिए क्योंकि वह बिना साइंटिस्ट या रिसर्च या मेडिकल आधार पर दी गई होती है. कई लोग अपनी पर्सनल राय या अनुभव को ही सही मानकर दूसरों को सलाह देने लगते हैं. यह हर किसी के लिए सही नहीं होती और नुकसान पहुंचा सकती है.
हर शरीर की अलग जरूरत
हर व्यक्ति का शरीर, उम्र, मेटाबॉलिज्म और हेल्थ कंडीशन अलग-अलग होती है. इसलिए सोशल मीडिया पर दिए गए एक जैसे फिटनेस टिप्स सभी के लिए फिट नहीं होती. इन्हें बिना समझे फॉलो करने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकते हैं.
गलत डाइट और सप्लीमेंट सलाह
कई इन्फ्लुएंसर बिना एक्सपर्ट नॉलेज के डाइट प्लान या सप्लीमेंट्स की सलाह देने लगते हैं कि वह हमारे लिए सही साबित हुए तो आप भी इन्हें ले सकते हैं. लेकिन इस तरह की जानकारी को बिना सोचे समझे फॉलो करना भविष्य के लिए खतरा बन सकते हैं. इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कमजोरी या हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो लंबे समय तक नुकसान पहुंचाती हैं.
जल्दी रिजल्ट का दबाव
सोशल मीडिया पर तेजी से वजन घटाने या मसल बनाने जैसे दावे किए जाते हैं. लोग इनसे प्रभावित होकर इन्हें अपना लेते हैं, जैसे क्रैश डाइट या ओवर एक्सरसाइज, जो शरीर को कमजोर कर सकते हैं.
एक्सपर्ट गाइडेंस की कमी
सोशल मीडिया के दौर में ज्यादातर ऐसे कंटेंट की कमी होती है जो डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह के बिना दिए जाते हैं. इसिलए ऐसे कंटेंट को फॉलो करने से बचना चाहिए. बिना सही मार्गदर्शन के इन तरीकों को अपनाने की आदत से बचना चाहिए.
वर्कआउट करने का सही तरीका
एक्सपर्ट के अनुसार वर्कआउट फॉलो करने के लिए किसी न किसी एक्सपर्ट की सलाह लें. या फिर उनकी निगरानी में करें. हल्की और आरामदायक एक्सरसाइज करें. एक साथ घंटों एक्सरसाइज करने की गलती कभी भी न करें. रूटीन में लाने के लिए डेली एक्सरसाइज करें. अपने शरीर और हेल्थ के अनुसार लक्ष्य तय करें, न कि सोशल मीडिया के आधार पर
यह भी पढ़ें: Gym सप्लीमेंट को नेचुरल चीजों से करें रिप्लेस, अपनाएं सुरक्षित तरीका
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

