होमHealth NewsFSSAI का बड़ा एक्शन, माइक्रो स्ट्रेस और पुरुषों का पेट; सेहत की...

FSSAI का बड़ा एक्शन, माइक्रो स्ट्रेस और पुरुषों का पेट; सेहत की 3 फटाफट हेल्थ खबरें

Sehat Ki Khabar: आज की सेहत की खबर में जानिए सड़े आमों से बने शेक के स्वास्थ्य जोखिम, पुरुषों में पेट की चर्बी बढ़ने के पीछे हार्मोन का कनेक्शन और Micro Stress के शरीर व दिमाग पर पड़ने वाले प्रभाव। विशेषज्ञों ने इन तीनों मुद्दों को लेकर जरूरी सावधानियां बताई हैं.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार, फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट्स में आपका स्वागत है. FSSAI ने हाल ही में सड़े आम को जब्त किया जिनका इस्तेमाल मैंगो शेक बनाने में किया जाने वाला था. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. क्यों पुरुषों का पेट निकलता है? चर्बी जमने का कनेक्शन सीधे हॉर्मोन से जुड़ा है जानेंगे दूसरे सेगमेंट में. माइक्रो स्ट्रेस क्या होता है. जिसके बारे में बात करेंगे तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें VIDEO:

खराब मैंगो का शेक पीने से क्या होता है?

गुजरात में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़े हुए आमों का एक स्टॉक जब्त किया। इन आमों का इस्तेमाल मैंगो शेक बनाने में किया जाना था, जबकि इनमें फंगस लगी हुई थी और कई फलों में कीड़े भी मौजूद थे. विशेषज्ञों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति ऐसे फलों का सेवन कर लेता है, तो बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक तत्व शरीर में पहुंचकर फूड पॉइजनिंग, पेट का संक्रमण, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. गंभीर मामलों में लिवर और किडनी पर भी असर पड़ सकता है. इसका प्रभाव कुछ मिनटों से लेकर कई दिनों बाद तक दिखाई दे सकता है.

पुरुषों का पेट निकलने के पीछे हार्मोन भी हो सकते हैं जिम्मेदार

आजकल पुरुषों में पेट के आसपास चर्बी जमा होना एक आम समस्या बन गई है. लोग अक्सर इसका कारण ज्यादा खाना या कम शारीरिक गतिविधि मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हार्मोनल बदलाव भी इसके पीछे बड़ी वजह हो सकते हैं. एक रिसर्च के अनुसार पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होने पर पेट के आसपास फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा इंसुलिन, कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) और थायरॉयड हार्मोन भी वजन और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं. इसलिए लगातार वजन बढ़ने या पेट निकलने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

क्या होता है माइक्रो स्ट्रेस?

माइक्रो स्ट्रेस यानी रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से होने वाला तनाव. शुरुआत में यह मामूली लगता है, लेकिन समय के साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है. इसके लक्षणों में चिड़चिड़ापन, मानसिक थकान, फोकस की कमी, नींद न आना और बिना वजह बेचैनी शामिल हैं. लंबे समय तक माइक्रो स्ट्रेस रहने पर चिंता, डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर और हार्मोनल असंतुलन का खतरा भी बढ़ सकता है. इससे बचने के लिए पर्याप्त नींद लें, समय पर भोजन करें, पानी खूब पिएं, स्क्रीन टाइम कम करें, नियमित एक्सरसाइज करें और प्रकृति के बीच समय बिताएं. छोटी-छोटी बातों के तनाव को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यही आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है.

यह भी पढ़ें: तंबाकू-शराब से लेकर खराब खाने तक…WHO और NFHS की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता; पढ़ें सेहत की फटाफट खबरें

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments