Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. क्या विटामिन D, B2, B6 और B12 की कमी भविष्य में डिमेंशिया और याददाश्त कमजोर होने का खतरा बढ़ा सकती है. ICMR-NIN की नई स्टडी में 40% लोगों में डिमेंशिया का संभावित जोखिम पाया गया है. दूसरी खबर में बात करेंगे आंध्र प्रदेश में एक महिला की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी जागते हुए की गई. इसे Awake Craniotomy नाम की इस आधुनिक तकनीक में मरीज ऑपरेशन के दौरान होश में रहता है और डॉक्टरों से बातचीत भी करता है. तीसरी खबर में जानेंगे ब्लैक कॉफी के फायदे ही नहीं, इसके नुकसान भी. ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से एसिडिटी, घबराहट, अनिद्रा, सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही जानें किसे ब्लैक कॉफी से बचना चाहिए. खबरों को सही और विस्तार में समझने के लिए देखिए सेहत की खबर फिट रहे इंडिया का पूरा वीडियो.
यह भी देखें: अखबार में खाना परोसने पर FSSAI हुआ सख्त, होगी सख्त कार्रवाई, देखें पूरा वीडियो

