Clump Of Hair Removed From Stomach: खाने में अक्सर बाल आने पर व्यक्ति को चिड़चिड़ाहट होने लगती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये बड़ी समस्या हो सकती है. दरअसल अगर आपके खानें में बाल आ रहा है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत हैं. मान लो अगर वह बाल गलती से आप निगल लिया और किसी दिन आपको सर्जरी कराकर, पेट से बालों का गुच्छा निकलवावा पड़ें तो कैसा लगेगा?
दरअसल हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्ची के पेट से ऑपरेशन के जरिए बालों का एक बड़ा गुच्छा निकाल गया है. ये खबर सुनने में भले अजीब लगे पर सेहत के लिहाज से चिंता का विषय है.
खबर क्या है?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक निजी अस्पताल से खबर सामने आई है. यहां 7 वर्षीय एक बच्ची के पेट से डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर बालों का गुच्छा निकाला है. डॉक्टर के अनुसार, बालों का यह गुच्छा बच्ची के आंतों और लीवर के कार्य में बाधा डाल रहा था. जिसकी वजह से बच्ची भोजन नहीं पच पा रही थी. वहीं बच्ची का विकास रुक गया था. लगातार उसका वजन भी गिर रहा था. डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते बच्ची का ऑपरेशन नहीं किया गया होता तो बच्ची की हेल्थ पर गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते थे.
कैसे पता चला बालों का गुच्छा
दरअसल बच्ची को पेट दर्द, भूख न लगना, उल्टी और वजन गिरने की शिकायत थी. सर्जन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने बच्ची की जांच पड़ताल की और अल्ट्रा साउंड एवं सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि बच्ची के आहार नाल में बाल फंसे हैं, जिसने एक बड़े गोले का रूप ले लिया है. इसी कारण बच्ची के लीवर और आंतों तक भोजन नहीं पहुंच पा रहा, जो बच्ची के शारीरिक विकास में भी बाधा डाल रहा था. डॉक्टर के अनुसार, बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है. जल्द ही वह सामान्य तरीके से भोजन कर सकेगी. वहीं परिजन डॉक्टरों का आभार व्यक्त कर रहे हैं.
बच्ची को थी बाल खाने की आदत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि बच्ची को सर के बाल खाने की आदत थी. इस बारे में उन्हें नहीं पता था. लेकिन जब वह बीमारी होने लगी. समय के साथ-साथ उसे उल्टी और पेट दर्द की शिकायते बढ़ने लगी. ऐसे में सामान्य दवाईयों का इलाज चलाया गया. लेकिन ये इलाज किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं पहुंचा रहा था. अंत में किसी की सलाह पर सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों को दिखाया गया. सर्जन एवं बाल रोग विशेषज्ञ ने बच्ची की विस्तृत जांच कराई. जांच में बच्ची के पेट में बाल का गुच्छा नजर आया. ऐसे में डॉक्टर ने तुंरत ऑपरेशन करने की सलाह दी.
क्या है ट्राइकोफेजिया और हेयर बॉल की समस्या?
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ बच्चों में बाल खाने की आदत विकसित हो जाती है, जिसे चिकित्सकीय भाषा में “ट्राइकोफेजिया” कहा जाता है. लंबे समय तक बाल खाने से पेट में बाल जमा होकर एक बड़े गुच्छे का रूप ले सकते हैं, जिसे “हेयर बॉल” या “ट्राइकोबेज़ोआर” कहा जाता है यह स्थिति पाचन तंत्र को बाधित कर सकती है और गंभीर मामलों में ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: 40% लोगों को मेमोरी लॉस का खतरे से Awake Brain Surgery तक, पढ़ें सेहत की फटाफट खबरें
FAQs
सवाल: बाल खाने की आदत क्या होती है?
जवाब: बाल खाने की आदत को मेडिकल भाषा में “ट्राइकोफेजिया” कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति अपने ही बाल या अन्य चीजें चबाने या निगलने लगता है.
सवाल: बाल खाने की आदत क्यों होती है?
जवाब: यह आदत अक्सर तनाव, चिंता, बोरियत, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं या “ट्राइकोटिलोमेनिया” जैसी स्थिति के कारण हो सकती है.
सवाल: क्या बाल खाने की आदत से नुकसान हो सकता है?
जवाब: हां, इससे पेट में बालों का गुच्छा (Hairball) बन सकता है, जिससे पाचन समस्या, पेट दर्द और गंभीर मामलों में आंतों में रुकावट भी हो सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

