होमHealth NewsMasala Chai World's Best Tea: भारतीय मसाला चाय को मिला सम्मान, बनी...

Masala Chai World’s Best Tea: भारतीय मसाला चाय को मिला सम्मान, बनी दुनिया की नंबर-1

Masala Chai Ranked As The World's Best Tea: मसाला चाय दुनिया की बेहतरीन चाय में शामिल हो गई है. ये खबर चाय प्रेमियों के लिए खुशी का विषय है.

Masala Chai Ranked As The World’s Best Tea: मसाला चाय दुनिया की बेहतरीन चाय में शामिल हो गई है. ये खबर चाय प्रेमियों के लिए खुशी का विषय है. दरअसल ये बात हम नहीं इंटरनेशनल फूड एंड बेवरेज की रैंकिंग जारी करने वाले टेस्टएटलस ने कहीं है. उन्होंने भारत की मसाल चाय को पहला स्थान दिया है.

भारत में मसाला चाय घर-घर में पी जाती है. कोई इसकी खुशबू का दीवाना है तो कोई इसे दवा की तरह लेता है. दरअसल मसाला चाय में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं तो सेहत को सुधारने का काम करती है. इसके सेवन से न सिर्फ मन हल्का होता है बल्कि सिर दर्द और कई समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करती है. इसलिए भारत में घर-घर इसका सेवन बड़े चाव के साथ किया जाता है.

जानें मसाला चाय की खासियत?

अगर बात मसाला चाय की हो तो बता दें कि ये नॉर्मल चाय से अलग होती है. इसमें चायपत्ती के अलावा अन्य प्रकार की समाग्री भी डाली जाती है जो इसका स्वाद बढ़ाने का काम करती है. इसमें चायपत्ती, दूध और चीनी के साथ अदरक, इलायची, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च जैसे मसालों का प्रयोग करके बनाई जाती है. ये सभी सामग्री चाय का स्वाद बढ़ाने का काम करती है. इन्हीं मसालों की मदद से मसाला चाय बनती है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे अपने तरीके से बनाया जाता है.

मसाला चाय के अलावा ये भी शामिल

इंटरनेशनल फूड एंड बेवरेज की रैंकिंग जारी करने वाले टेस्टएटलस ने मसाला चाय के अलावा इन चाय को भी शामिल किया है.

  • मसाला चाय (भारत): ये भारत की मशहूर चाय है. जिसे दूध, चीनी और तेज मसालों की मदद से बनाया जाता है. ये अपने कड़क स्वाद के लिए भी जानी जाती है.
  • होजिचा (जापान): ये चाय जापान की मशहूर चाय है. इसमें रोस्टेड (भुनी हुई) ग्रीन टी, डालकर बनाया जाता है. इसे हल्के स्वाद और कम कैफीन के लिए जाना जाता है.
  • सिलोन ब्लैक टी (श्रीलंका): सिलोन ब्लैक टी श्रीलंका (पहले Ceylon) की मशहूर चाय है, जो अपने स्ट्रॉन्ग फ्लेवर और गोल्डन कलर के लिए जानी जाती है.
  • सेनचा (जापान): सेनचा जापान की सबसे आम और लोकप्रिय ग्रीन टी है. इसे सीधे चाय की पत्तियों से बनाया जाता है.
  • पु-एर (चीन): ये एक साधारण मिक्स चाय नहीं होती, इसमें बहुत कम सामग्री होती है, लेकिन इसकी खासियत इसकी फर्मेंटेशन विधि की मदद से बनाई जाती है.
  • दार्जिलिंग चाय (भारत): दार्जिलिंग चाय भारत की एक प्रीमियम ब्लैक/ग्रीन टी है, जो अपनी हल्की फ्लोरल खुशबू और मस्कटेल फ्लेवर के लिए मशहूर है.

भारत की इन चाय को भी मिला बड़ा सम्मान

दरअसल भारत में कदम-कदम पर चाय का स्वाद बदल जाता है. इंटरनेशनल फूड एंड बेवरेज की रैंकिंग जारी करने वाले टेस्टएटलस की लिस्ट में भारत के अलग-अलग राज्यों की 6 चाय ने भी अपना स्थान बनाया है.

  • मसाला चाय (नंबर 1): इसमें अदरक, इलायची और दालचीनी का लाजवाब स्वाद होता है.
  • दार्जिलिंग चाय (नंबर 6): इसे अपनी लाजवाब खुशबू के कारण ‘चाय की शैंपेन’ कहा जाता है.
  • असम चाय (नंबर 13): यह अपने बहुत ही कड़क और गहरे स्वाद के लिए जानी जाती है.
  • सुलेमानी चाय (नंबर 39): केरल की यह बिना दूध वाली नींबू और पुदीने की चाय है.
  • कांगड़ा चाय (नंबर 41): हिमाचल प्रदेश की यह चाय अपनी सेहतमंद खूबियों के लिए मशहूर है.
  • नून चाय (नंबर 43): कश्मीर की यह खास गुलाबी चाय है, जिसमें चीनी की जगह नमक डाला जाता है.

इसके साथ ही, भारत के सबसे पुराने चाय बागानों में से एक, पश्चिम बंगाल के मकईबारी चाय बागान को भी दुनिया में बड़ा सम्मान मिला है. यह इस बात का सबूत है कि हमारी देसी चाय का जादू अब सात समंदर पार भी फैल चुका है.

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद
विशेषज्ञों का मानना है कि मसाला चाय में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. अदरक और इलायची जैसे मसाले पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 7 वर्षीय बच्ची को थी बाल खाने की आदत, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला गुच्छा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments