होमWellnessHome RemediesMud Therapy: डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होने पर दिखते ये लक्षण, ये थेरेपी...

Mud Therapy: डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होने पर दिखते ये लक्षण, ये थेरेपी करेगी मदद

Mud Therapy Can improve digestion: पेट में मिट्टी का लेप लगाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. कई लोग अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को लेकर काफी परेशान रहते हैं.

Mud Therapy Can improve digestion: पेट में मिट्टी का लेप लगाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. कई लोग अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को लेकर काफी परेशान रहते हैं. उन्हें खाना पचाने में दिक्कत होती है. इस कारण वह भर पेट खाना नहीं खा पाते. बार-बार उल्टी जैसी शिकायत करते है. ऐसे में उनकी सेहत पर भी खासा प्रभाव पड़ता है. अगर व्यक्ति भर पेट खाना नहीं खा पाएगा तो उसकी सेहत बनने की बजाए बिगड़ना शुरू हो जाएगी. इसलिए अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति अपने डाइजेस्टिव सिस्टम से परेशान है तो वह नेचुरोपैधी के इलाज से पाचन शक्ति को मजबूत कर सकता है.

भारत में मड थेरेपी का जिक्र नेचुरोपैथी और योग चिकित्सा में मिलता है. यह पंचमहाभूतों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें पृथ्वी तत्व (मिट्टी) को उपचार के लिए उपयोग किया जाता है. कई बार व्यक्ति हार्ड मेडिकल कॉर्स के कारण सही होने की बजाए सेहत को बिगाड़ लेता है. ऐसे में वह प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति की ओर रूख करता है. इसके साइड इफेक्ट भी देखने को कम मिलते है.

क्या है नेचुरोपैथी?

नेचुरोपैथी (Naturopathy) एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से उबरने के लिए प्राकृतिक तरीकों का उपयोग किया जाता है. नेचुरोपैथी का मानना है कि शरीर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है, जिसे सही आहार, व्यायाम और प्राकृतिक उपचारों के जरिए बढ़ावा दिया जा सकता है. नेचुरोपैथी में बैलेंस्ड डाइट, एक्सरसाइज, योग, जल चिकित्सा (Hydrotherapy), मिट्टी चिकित्सा (Mud Therapy), सूर्य स्नान, मसाज और जीवनशैली में सुधार जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है. इस पद्धति में केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि बीमारी के कारणों को समझकर संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाना होता है.

डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होने पर दिखते ये लक्षण

  • पेट में दर्द या ऐंठन
  • बार-बार गैस बनना
  • पेट फूलना (ब्लोटिंग)
  • अपच (Indigestion)
  • सीने में जलन (Acidity)
  • कब्ज की समस्या
  • बार-बार दस्त लगना
  • मतली या उल्टी आना
  • भूख कम लगना
  • खाना खाने के बाद भारीपन महसूस होना
  • डकारें अधिक आना
  • मुंह से बदबू आना
  • वजन का अचानक कम होना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • मल त्याग की आदतों में बदलाव

मड थेरेपी पाचन को कैसे रखती दुरूस्त

मड थेरेपी के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों पर मिट्टी का उपयोग किया जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार, पेट पर मिट्टी की पट्टी लगाने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और पेट की गर्मी कम करने में मदद मिलती है. इससे गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

तनाव से जुड़ी पाचन संबंधी समस्याओं में होता सुधार

मड थेरेपी शरीर में ब्लड सर्कुलेश को बेहतर बनाने और पेट की मांसपेशियों को शांत करने में भी मददगार साबित होती है. यह आंतों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाकर भोजन के पाचन और मल त्याग की प्रक्रिया को सुचारु करने में मदद करती है. साथ ही, यह तनाव कम करने में भी मदद करती है, जिससे तनाव से जुड़ी पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार हो सकता है. हालांकि, गंभीर पाचन रोगों के इलाज के लिए केवल मड थेरेपी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. किसी भी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है.

मड थेरेपी में इस्तेमाल की जाने वाली मिट्टी

मड थेरेपी (Mud Therapy) में औषधीय गुणों वाली स्वच्छ मिट्टी का उपयोग शरीर के विभिन्न भागों पर किया जाता है, ताकि शरीर की गर्मी कम हो, रक्त संचार बेहतर हो और प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य में सुधार हो सके.

यह भी पढ़ें: Remedies for Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बे हटाना हो रहा मुश्किल, आजमाएं ये उपाय

FAQs

सवाल: मड थेरेपी में पेट पर मिट्टी का लेप लगाने से क्या फायदे होते हैं?

जवाब: पेट पर मिट्टी का लेप लगाने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. यह पेट की गर्मी कम करने और पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.

सवाल: क्या मड थेरेपी तनाव कम करने में मदद करती है?

जवाब: हां, मड थेरेपी शरीर और मन को शीतलता प्रदान करती है, जिससे तनाव और मानसिक थकान कम हो सकती है. तनाव कम होने से पाचन तंत्र की कार्यक्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

सवाल:क्या मड थेरेपी शरीर की गंदगी बाहर निकालने में सहायक है?

जवाब: प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार, मड थेरेपी शरीर की अतिरिक्त गर्मी और त्वचा पर मौजूद अशुद्धियों को कम करने में मदद कर सकती है. हालांकि, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का मुख्य कार्य लिवर, किडनी और अन्य अंग ही करते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments