होमWellnessHome RemediesRemedies for Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बे हटाना हो रहा मुश्किल, आजमाएं...

Remedies for Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बे हटाना हो रहा मुश्किल, आजमाएं ये उपाय

Natural Remedies to Get Rid of Dark Spots: आपने अक्सर सुना होगा कि आंखों के नीचे आए हुए डार्क स्पॉट के लिए नेचुरल उपाए आजमाएं जाते हैं.

Natural Remedies to Get Rid of Dark Spots: आपने अक्सर सुना होगा कि आंखों के नीचे आए हुए डार्क स्पॉट के लिए नेचुरल उपाए आजमाएं जाते हैं. लेकिन क्या ये सुना है कि चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए भी कुछ नेचुरल चीज इस्तेमाल की जा सकती है. चलिए जानते हैं.

दरअसल चेहरे पर आए हुए दाग-धब्बे हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन प्रोडक्ट्स के अलावा आप किचन में मौजूद कुछ चीज़ों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. दही, आलू, नारियल का तेल, नींबू के रस को आप चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं. इनमें लैक्टिक एसिड, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स, साइट्रिक एसिड, विटामिन E और फैटी एसिड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को साफ-सुथरा बनाने में मदद करता है.

दाग-धब्बे मिटाने के लिए घरेलू उपाय

आलू का रस

आलू का रस सिर्फ आंखों का कालेपन हटाने के लिए ही नहीं किया जाता. बल्कि ये चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए भी किया जाता है. आलू के रस में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचोलेज एंजाइम पाए जाते हैं, जो स्किन की रंगत निखारने और हल्के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. इसे अप्लाई करने के लिए आप एक आलू लें और इसे कद्दूकस करें. अब इसका रस निकाल लें. फिर इस रस को चेहरे के दाग-धब्बों पर अप्लाई करें. 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें.

दही लगाएं

दही का इस्तेमाल को बालों के लिए ही ज्यादा देखना होगा. लेकिन ये चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए भी किया जाता है. दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन की डेड सेल्स हटाने और रंगत निखारने में मदद करता है. ये स्किन को नमी देने और हल्के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. इसके इस्तेमाल के लिए आप क चम्मच दही लें. 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें, उसके बाद साफ पानी से धो लें.

नींबू का रस

नींबू में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है. दरअसल नींबू में विटामिन C, साइट्रिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये स्किन की रंगत निखारने, एक्सट्रा ऑयल और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. हालांकि, सेंसिटीव स्किन वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. नींबू का रस लें और इसमें थोड़ा-सा एलोवेरा मिलाएं. अब 10 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें.

नारियल का तेल

नारियल में विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स होते हैं. ये स्किन को नमी, पोषण और सुरक्षा प्रदान करते हैं, जिससे स्किन हेल्दी दिखती है. साथ ही ये गुण दाग-धब्बे हल्के करने में भी मदद करती है. आप एक चम्मच कोकोनट वर्जिन ऑयल लें और इसे चेहरे पर मालिश करते हुए लगाएं. आप चाहे तो तेल को चेहरे पर रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kidney Stones: गुर्दे की पथरी का बिना ऑपरेशन इलाज, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

जवाब: दही, आलू का रस, नारियल तेल और एलोवेरा जैसी प्राकृतिक चीजें त्वचा की देखभाल में मदद कर सकती हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को नमी देने और उसकी रंगत बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं.

सवाल: क्या नींबू दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है?

जवाब: नींबू में विटामिन C और साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसे सीधे त्वचा पर लगाने से कुछ लोगों में जलन या एलर्जी हो सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है.

सवाल: कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

जवाब: यदि दाग-धब्बे लंबे समय तक बने रहें, तेजी से बढ़ने लगें या घरेलू उपायों से कोई फायदा न हो, तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए. सही कारण का पता लगाकर उचित उपचार करवाना जरूरी होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments