Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. केरल में शिगेला वायरस संक्रमण के कारण 4 साल के एक बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. जानिए यह संक्रमण कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के लिए किन सावधानियों का पालन करना चाहिए.
दूसरे सेगमेंट में बात करेंगे चीन की एक महिला की, जो एक कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जरी के बाद पिछले 6 वर्षों से अपनी आंखें बंद नहीं कर पा रही है। जानिए कैसे एक गलत सर्जरी ने उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया और इस घटना से क्या सीख मिलती है.
तीसरे सेगमेंट में चर्चा होगी भारत में तेजी से बढ़ रहे फैटी लिवर के मामलों की. विशेषज्ञों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में हर तीन में से एक व्यक्ति फैटी लिवर की समस्या से प्रभावित हो सकता है. जानिए इसके कारण, जोखिम और जीवनशैली में बदलाव करके इससे कैसे बचा जा सकता है.
यह भी देखें: Memory loss: आखिर क्यों बढ़ रही है युवा पीढ़ी में मेमोरी लॉस की समस्या? देखें वीडियो

